{"_id":"6aff52e047b8ca493e05d8fa","slug":"quality-of-roads-under-construction-deoria-news-c-208-1-deo1009-196992-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: निर्माणाधीन सड़कों की गुणवत्ता से समझौता हुआ तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: निर्माणाधीन सड़कों की गुणवत्ता से समझौता हुआ तो होगी कार्रवाई
Fri, 20 Nov 2026 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 20 Nov 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। सड़क निर्माण की गुणवत्ता परखने के लिए डीएम मधुसूदन हुल्गी ने बृहस्पतिवार को स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सड़कों की गुणवत्ता से समझाैता हुआ तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने भलुअनी-रुद्रपुर वाया पकड़ी मार्ग और देवरिया सदर ब्लॉक मुख्यालय संपर्क मार्ग के निर्माण की प्रगति देखी। अधिकारियों को शेष कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए।
डीएम ने सबसे पहले 16.70 किमी लंबे भलुअनी-रुद्रपुर वाया पकड़ी मार्ग का निरीक्षण किया। करीब 42.06 करोड़ रुपये की लागत से सड़क की चौड़ाई 3.75 मीटर से बढ़ाकर 5.50 मीटर की जा रही है। परियोजना का करीब 60 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इसे 19 जून 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने सदर ब्लॉक मुख्यालय से परसिया अहीर होते हुए बेलडाड़ रोड तक संपर्क मार्ग का निरीक्षण किया। 650 मीटर लंबे इस मार्ग पर करीब 5.80 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
सड़क की चौड़ाई तीन मीटर से बढ़ाकर 5.50 मीटर की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, इसका करीब 98 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि सड़क की निर्धारित चौड़ाई और तकनीकी मानकों का पालन अनिवार्य है। निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी भी की जाए।