फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   puliya

जिले में 126 पुलिया जर्जर, सिर्फ आठ की होगी मरम्मत, दो का होगा नवनिर्माण

Fri, 19 Nov 2021 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
puliya
जिले में 126 पुलिया जर्जर, सिर्फ आठ की होगी मरम्मत, दो का होगा नवनिर्माण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले की नहरों पर बनी कई पुलिया जर्जर हो चुकी हैं। कोई मरम्मत के काबिल है तो किसी का नवनिर्माण जरूरी है। धनाभाव के कारण कार्य नहीं हो पा रहे हैं। सिंचाई विभाग की ओर से शासन को भेजे गए 126 पुलियों की मरम्मत और नवनिर्माण के प्रस्ताव में महज दस को ही वित्तीय मंजूरी मिल पाई है।
पिछले वित्तीय वर्ष में सिंचाई विभाग ने अपने इंजीनियरों के माध्यम से नहरों पर बनीं पुलिया का तकनीकी सर्वे कराया था। इसमें 126 पुलिया जर्जर हालत में मिली थी। किसी का छत टूटी है तो किसी की रेलिंग। 82 पुलियों की मरम्मत और 44 के नवनिर्माण के लिए करीब सात करोड़ का आगणन फरवरी माह में शासन को भेजा गया। इसमें आठ पुलिया के मरम्मत व दो के नवनिर्माण की वित्तीय मंजूरी मिल पाई है। शेष 116 पुलिया फिलहाल आवागमन में खतरा बना रहेगा। कई जगह पुलिया धंसने के चलते नहर के पानी का बहाव भी बाधित हो रहा है। नहर ओवरफ्लो होने से खेतों में जलजभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है।
विज्ञापन

यहां पुलिया के नवनिर्माण को मिली मंजूरी
देसही ब्लाक स्थित पटनी रजवाहा के किमी 3.4 पर व द्वारिका रजवाहा के किमी 2.20 पर बने पुलिया का नव निर्माण होना है। इसके लिए शासन से 75 लाख की धनराशि स्वीकृत की है। इसके अलावा विभिन्न जगहों पर आठ पुलिया की मरम्मत कराई जानी है। नवनिर्माण व मरम्मत के कार्य छह माह के भीतर पूरे कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 दिसंबर तक हो जाएगी सभी नहरों की सफाई
रबी सीजन में फसल सिंचाई की आवश्यकता को देखते हुए विभाग सिल्ट सफाई के काम में जुट गया है। 15 नवंबर से शुरू हुए नहरों की सिल्ट सफाई का काम 15 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। जिला समिति के अनुमोदन के अनुसार राजवाहों की सफाई होगी।

फरवरी माह में 82 पुलिया की मरम्मत व 44 के नवनिर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। आठ पुलिया की मरम्मत और दो के नवनिर्माण की वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। यह काम छह माह के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा। नहरों की सिल्ट सफाई का कार्य 15 नवंबर से शुरू हो चुका है।
- दुर्गेश गर्ग, एक्सईएन, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed