{"_id":"6b07298e98fda8cfc802fe3b","slug":"fire-breaks-out-on-main-line-deoria-news-c-208-1-deo1035-197469-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मेन लाइन में लगी आग, 350 गांवों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मेन लाइन में लगी आग, 350 गांवों की बिजली गुल
Thu, 26 Nov 2026 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 26 Nov 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
कसया उपकेंद्र की मेन लाइन में लगी आग।
तरकुलवा। कुशीनगर के कसया उपकेंद्र से आने वाली 33 हजार वोल्ट की मेन लाइन में बुधवार सुबह आग लगने से तरकुलवा, पथरदेवा, बघौचघाट और महुआडीह सहित कई त उपकेंद्रों की आपूर्ति ठप हो गई। इससे करीब 350 गांवों और दो दर्जन से अधिक कस्बों की करीब 25 लाख आबादी प्रभावित रही। पूरे दिन बिजली नहीं मिलने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब सात बजे कसया पॉवर हाउस की 33 केवी मेन लाइन का केबल ब्लास्ट कर गया। इससे उपकेंद्र परिसर में आग लग गई और जुड़े बिजली घरों की आपूर्ति ठप हो गई। बिजली गुल होने से पथरदेवा और तरकुलवा नगर पंचायत सहित कई कस्बों के व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। घरों में इनवर्टर भी डिस्चार्ज हो गए। पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई।
सुबह से जेई लवलेश सिंह के नेतृत्व में बिजली निगम के कर्मचारी फॉल्ट ठीक करने में जुटे रहे। जेई ने बताया कि मेन लाइन में आग लगने से आपूर्ति बाधित हुई है। मरम्मत कर बिजली बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।