{"_id":"671c0366513b274bd30ab7d4","slug":"provide-better-health-facilities-to-patients-deoria-news-c-208-1-deo1004-138468-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराएं
Sat, 26 Oct 2024 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 26 Oct 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिला स्वास्थ्य समिति, शासी निकाय की समीक्षा बैठक सीएमओ कार्यालय के धनवंतरि सभागार में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने प्राथमिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारियों से कहा कि अपने अपने पदेन दायित्वों का संवेदनशीलता के साथ निर्वाहन करते हुए मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराए, साथ ही अपने अधीनस्थ कार्य करने वाले कर्मियों के कार्यों पर सतत निगरानी बनाए रखे। जिलाधिकारी ने पीएचसी रामपुर कारखाना और भटनी के प्रभारी चिकित्साधिकारियों को अपने कार्यों में लापरवाही पर स्पष्टीकरण मांगा है। इसके साथ ही गौरी बाजार ब्लॉक के आयुष्मान आरोग्य मंदिर की सीएचओ की लगातार 8 माह से अनुपस्थित होने के कारण सेवा समाप्त करने की कार्यवाही का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि अपने–अपने क्षेत्र के आशा एवं एएनएम की समय–समय पर बैठक करते रहे एवं जिनकी कार्य की प्रगति ठीक नहीं है, कि रिपोर्ट से भी अवगत कराए। उन्होंने कहा जिन आशाओं का कार्य सही नही है, को नियमानुसार नोटिस देते हुए कार्यवाई की जाय। गर्भवती महिलाओं, बच्चो की सभी अनुमन्य जांचे, टीकाकरण समय से, गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण कराते हुए संबंधित पोर्टल पर फीड अवश्य कराए, जिससे कि जनपद की रैंकिंग सही रहे। हाईरिस्क प्रेगनेंसी वाली महिलाओं की जांच संवेदन शीलता के साथ कराते हुए निगरानी बनाए रखे और सभी अनुमन्य स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी अपने केंद्रों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और निरन्तर साफ-सफाई कराते रहे। उन्होंने कहा कि आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ स्वास्थ्य के प्रति संजीदा रहने का कार्य करे और आवश्यकता अनुसार नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केन्द्र में जांच/दवाएं भी दिलाए। उन्होंने आयुष्मान योजना के छूटे हुए लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनवाने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पाण्डेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश झा, एसीएम डॉ एसके चौधरी, एसीएमओ डॉ. एचके सिन्हा, एसीएमओ डॉ. अजय शाही, डीएमओ सीपी मिश्रा, डीपीएम पूनम, डीसीपीएम राजेश गुप्ता, स्वास्थ्य केंद्र प्रभारीगण सहित सम्बंधित उपस्थित रहे।