{"_id":"692ddba9275a5b8c510ebf01","slug":"protests-against-online-presence-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-169146-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में प्रदर्शन
Mon, 01 Dec 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 01 Dec 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। प्रांतीय नेतृत्व ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन उत्तर प्रदेश एवं ग्राम पंचायत अधिकारी संघ उत्तर प्रदेश संगठन के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को जिले भर में सचिवों ने ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया।
पांच दिसंबर को अपराह्न 11 बजे से एक बजे तक विकास खंड परिसर में दरी बिछाकर धरने पर बैठने की बात कही। सचिवों ने कहा कि ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली का हम सभी विरोध करते हैं। हम सचिव विभागीय कार्यों के अतिरिक्त अन्य विभागों के कार्य नहीं करेंगे।
सचिवाें ने मुख्य विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी ओर जिला विकास अधिकारी को इस संबंध में पत्रक भी सौंपा। उन्होंने कहा कि चार दिसंबर तक बांह में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
इसके बाद पांच दिसंबर को सभी ब्लॉक कार्यालयों पर दिन में 11 बजे से एक बजे तक बैठकर धरना देंगे। इसके बाद सभी सचिव अपने मोबाइल नंबर को सभी शासकीय, विकास खंडीय और जिलास्तरीय व्हाट्सएप ग्रुपों से स्वयं को विरत कर लेंगे। 10 दिसंबर से बाइक से भ्रमण बंदकर साइकिल भत्ता के स्थान पर बाइक भत्ता की मांग करेंगे।
इस अवसर पर प्रांतीय प्रतिनिधि गंगेश शुक्ल, अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्त, मदन मोहन पाठक, नागेश प्रताप सिंह, नवीन कुमार तिवारी, रणविजय सिंह, रत्नेश द्विवेदी, धनंजय यादव, राकेश सिंह, उमेश पटेल, दिलीप भारती, राजीव शंकर मिश्र माैजूद रहे।