फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   protested against the police

Deoria News: सड़क पर उतरे ट्रक मालिक, पुलिस के विरोध में किया प्रदर्शन, केस दर्ज

Tue, 05 Dec 2023 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 05 Dec 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
protested against the police
सड़क के किनारे ट्रक खड़ा करने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में एकतरफा कार्रवाई का आरोप
विज्ञापन


सलेमपुर। सड़क के किनारे ट्रक खड़ा करने को लेकर एक दिन पहले महदहा पेट्रोल पंप के समीप दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। जिसमें एक पक्ष से केस दर्ज किया था। इससे नाराज ट्रक मालिक मंगलवार को सड़क पर उतर गए। प्रदर्शन करते हुए कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने ट्रक खलासी से तहरीर लेकर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया।
भाटपाररानी थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी कौशल कुमार गौंड़ एक ट्रक पर खलासी का कार्य करता है। सोमवार की सुबह चालक व खलासी बालू लदा ट्रक महदहा पेट्रोल पंप के समीप एक बाडी मेकर दुकान के सामने खड़ा कर शौच करने गए थे। आरोप है कि जब शौच कर वे वापस लौटे तो दुकानदार धनंजय कुमार उर्फ शिवजी और उनके मजदूर ट्रक हटाने की बात को लेकर मारपीट करने लगे।
विज्ञापन

दोनों तरफ से हुई मारपीट के बाद दोनो पक्ष कोतवाली पहुंचा। जिसमें पुलिस ने दुकानदार धनंजय कुमार की तहरीर पर जितेंद्र सिंह और अज्ञात पर केस दर्ज किया। आरोप है कि जब खलासी कौशल कुमार गोंड़ कोतवाली पहुंचा तो पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। इससे नाराज ट्रक एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अजय त्रिपाठी व सपा कार्यकारिणी के सदस्य ओपी यादव के नेतृत्व में ट्रक मालिक भारतीय स्टेट बैंक से प्रदर्शन करते हुए कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार वाजपेई ने कुमार वाडी मेकर के संचालक धनंजय कुमार उर्फ शिव जी के खिलाफ मारपीट व एससीएसटी के तहत दर्ज किया। इस दौरान सपा के विधानसभा अध्यक्ष सुनील यादव‚ सुरज यादव‚ भाजपा नेता त्रिवेणी गुप्ता‚ अरविंद यादव‚ गिरीश मिश्र‚ बबलू जायसवाल‚ डब्लू गुप्ता‚ अरूण यादव‚ चंद्रदेव यादव‚ टूनटून यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed