{"_id":"688a6338b83c9d09520e2753","slug":"protest-against-names-registered-at-main-entrance-of-paina-shaheed-memorial-panchayat-lasts-for-hours-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-159654-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पैना शहीद स्मारक के मुख्य द्वार पर दर्ज नामों का विरोध, घंटों चली पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पैना शहीद स्मारक के मुख्य द्वार पर दर्ज नामों का विरोध, घंटों चली पंचायत
Wed, 30 Jul 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 30 Jul 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। पैना शहीद स्मारक मार्ग पर ग्राम पंचायत की ओर से शहीद मुख्य द्वार बनाया गया है। इस पर अंकित नामों पर विरोध हो गया है। जानकारी होने पर अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण किया। बुधवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचे दोनों पक्ष अपनी-अपनी जिद पर अड़े हुए थे।
वहीं अधिकारी संवैधानिक नियमों का हवाला दे रहे थे। घंटों चली पंचायत के बाद मामले का निस्तारण हो गया। बताया जा रहा है कि 31 जुलाई को शहादत दिवस पर मुख्य द्वार का लोकार्पण किया जायेगा।
पैना गांव स्थित रामजानकी मार्ग से शहीद स्मारक पर जाने वाली सड़क पर ग्राम पंचायत निधि से मुख्य द्वार बनाया गया है। लोगों के अनुसार, ग्रामीणों की पहल पर प्रधान रविप्रताप सिंह ने मार्ग पर मुख्य द्वार बनवाने का प्रस्ताव किया था। इसे करीब साढ़े चार लाख रुपये से बनाया गया है।
विज्ञापन
मुख्य द्वार पर कुछ लोगों के नाम अंकित किए गए हैं। इस पर कुछ लोगों ने आपत्ति किया। मामला तूल पकड़ने पर एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी की मध्यस्थता में ग्राम पंचायत अधिकारियों और दोनों पक्षों के बीच बैठक हुई। घंटों की जद्दोजहद के बाद जाकर मामला हल हो सका।
एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाया गया था। जिन्हें संवैधानिक नियमों के तहत कार्य कराने पर जोर दिया गया है।
इस मौके पर नायब तहसीलदार रवींद्र मौर्य, एडीपीआरओ, बीडीओ भूपेंद्र नाथ राय, सचिव नवनीत सिंह, प्रधान रविप्रताप, पूर्व ब्लॉक प्रमुख जयप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।