फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Products of five entrepreneurs of the district will be shown in UP International Trade Show

Deoria News: यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में जिले के पांच उद्यमियों के दिखेंगे उत्पाद

Wed, 20 Sep 2023 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 20 Sep 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Products of five entrepreneurs of the district will be shown in UP International Trade Show
देवरिया। 21 से 25 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन राष्ट्रपति करेंगी। इसमें प्रतिभाग करने के लिए जिले के पांच उद्यमियों को बुलाया गया है। एक जनपद एक उत्पाद के तहत सजावटी सामानों, रेडीमेड होजरी गारमेंट्स का भी स्टाॅल मेले में लगाया जाएगा। मंगलवार को उद्यमी कार्यक्रम के लिए रवाना भी हो गए।
विज्ञापन

पहली बार आयोजित हो रहे इस अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में लघु उद्योगों से जुड़े एवं चयनित पांचों उद्यमी अपने उत्पादों की बिक्री कर सकेंगे, बल्कि विदेशों में अपने उत्पाद बेचने के लिए खरीदार भी तलाश करेंगे। इसमें एक जनपद एक उत्पाद के तहत अंजली श्रीवास्तव ने पंजीयन कराया है। एमएसएमई के तहत चार में पूजा शाही, हरिश्चंद्र जायसवाल, मंजू देवी, निखिल श्रीवास्तव ने अपना पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन


---------
स्पीकअप
-------

मोतियों से बना घोड़ा, रथ, माला, कान्हा का झूला, माइकर्म से बने गणेश जी, फ्लावर पॉट, मोबाइल होल्डर, काटन के धागे से बने उत्पाद, लेटर पैड, पर्स, वाॅल हैंगिंग, लहंगा, स्वेटर, गेट, लड्डू गोपाल की ड्रेस और बहुत से सामान का प्रदर्शन यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अंजली श्रीवास्तव, महिला उद्यमी
---------
दिल्ली पहुुंच गए हैं। इंटरनेशनल ट्रेड शो में हैंडीक्राफ्ट, होम डेकोरेटेड आइटम, क्रेसिया साफ्ट ट्वायज, ज्वेलरी का प्रदर्शन पूरे आत्मविश्वास से किया जाएगा। उम्मीद है कि हमारे उत्पादों के लिए यह शानदार मंच साबित होगा।
- पूजा शाही, महिला उद्यमी
--------

एमएसएमई के तहत चयन हुआ है। हैंडीक्राफ्ट एवं गारमेंट से संबंधित उत्पाद जो जिले में ही तैयार होते हैं, उनका प्रदर्शन किया जाएगा। यह मंच हमारे उत्पादों के लिए बड़ा बाजार साबित होगा।

- हरिश्चंद्र जायसवाल, उद्यमी

----
ग्रेटर नोएडा में आयोजित यह ट्रेड शो प्रदेश के लघु उद्यमियों को अपना हुनर दिखाने का मौका देगा। वहां यहां बने सजावटी सामानों का प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए दिल्ली की ट्रेन में सवार भी हो गए हैं।
- संजू देवी, महिला उद्यमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed