{"_id":"6af8ab7d1650cc99930e05a4","slug":"not-a-single-paddy-procurement-center-in-bankata-farmers-forced-to-travel-35-km-away-deoria-news-c-208-1-deo1044-196636-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बनकटा में एक भी धान क्रय केंद्र नहीं, 35 किमी दूर जाना मजबूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बनकटा में एक भी धान क्रय केंद्र नहीं, 35 किमी दूर जाना मजबूरी
Sun, 15 Nov 2026 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 15 Nov 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
बनकटा। विकास खंड में इस बार एक भी धान क्रय केंद्र नहीं खोले जाने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सरकारी केंद्र पर धान बेचने के लिए किसानों को 35 किमी दूरी तय कर सलेमपुर जाना पड़ेगा।
ऐसे में किसान अपनी उपज बिचौलियों को बेचने को मजबूर हो सकते हैं। इससे किसानों में नाराजगी है। अहिरौली बघेल निवासी आनंद सिंह बघेल और जंजीरहा निवासी शिवप्रसाद सिंह ने इस संबंध में आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।
कई किसानों ने अधिकारियों को पत्र भेजकर क्रय केंद्र खोलने की मांग की है। किसानों का कहना है कि केंद्र नहीं होने से उन्हें उपज बेचने के लिए भटकना पड़ रहा है। इसका फायदा उठाने के लिए बिचौलिए गांवों में सक्रिय हो गए हैं। बनकटा विकास खंड की 75 ग्राम पंचायतों के लिए पहले पांच धान क्रय केंद्र संचालित होते थे। इनमें बनकटा हाट शाखा, सहकारी क्रय-विक्रय केंद्र बनकटा, सोहनपुर और पिपरा बघेल स्थित साधन सहकारी समितियों सहित अन्य केंद्र शामिल थे। भाटपाररानी तहसील में इस बार केवल एक क्रय केंद्र बनाया गया है, जो तहसील के पश्चिमी छोर पर स्थित है। इससे बनकटा क्षेत्र के किसानों को कोई खास लाभ नहीं मिल रहा है।