फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Procession taken out on Maharaja Agrasen Jayanti

Deoria News: महराजा अग्रसेन जयंती पर निकाली शोभायात्रा

Mon, 12 Oct 2026 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 12 Oct 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Procession taken out on Maharaja Agrasen Jayanti
महाराजा अग्रसेन जयंती की शोभायात्रा में शामिल लोग, 
देवरिया। महाराजा अग्रसेन की जयंती पर रविवार को शहर में उत्सव का माहौल रहा। मारवाड़ी समाज की ओर से पूजा-अर्चना और ध्वजारोहण के बाद शोभायात्रा निकाली गई। बैंड-बाजे, पारंपरिक वाद्ययंत्रों और आकर्षक झांकियों से सजी यात्रा में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

जयंती समारोह का शुभारंभ पेड़ा गली स्थित महाराजा अग्रसेन अतिथि भवन में अध्यक्ष पुरुषोत्तम मरोदिया ने पूजा-अर्चना और ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद मारवाड़ी युवा मंच की ओर से म्यूजिकल चेयर, दौड़ और जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें बच्चों और बड़ों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

शाम को अग्रसेन अतिथि भवन से निकली शोभायात्रा में सजे हुए घोड़े और सुंदर रथ पर सवार महाराजा अग्रसेन की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। सबसे आगे कलाकार नगाड़े सहित पारंपरिक वाद्ययंत्र बजाते हुए चल रहे थे। पीछे महिलाएं, पुरुष और बच्चे कतारबद्ध होकर महाराजा अग्रसेन के जयकारे लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभायात्रा मोहन रोड, नई बाजार, अमर ज्योति चौराहा, कोतवाली चौराहा, अंसारी रोड, मालवीय रोड और बजाजी गली से होते हुए पुनः अग्रसेन अतिथि भवन पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान महामंत्री आनंद अग्रवाल, सज्जन केजरीवाल माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed