फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Process of enrollment in private schools under RTE started

Deoria News: आरटीई के तहत प्राइवेट स्कूलों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू

Wed, 27 Dec 2023 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 27 Dec 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Process of enrollment in private schools under RTE started
देवरिया। निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम अंतर्गत प्राइवेट स्कूलों में नए सत्र के लिए प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। कक्षा एक व पूर्व प्राथमिक कक्षा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन एवं लाटरी के लिए प्रक्रिया प्रारंभ करने एवं प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण के संबंध में कार्य एवं तिथियां निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन (www.rte25upsdc.gov.in) वेबसाइट पर कर सकते हैं।
विज्ञापन

बीएसए शालिनी श्रीवास्तव ने मंगलवार को बताया है कि प्रथम चरण में आवेदन करने की तिथि 20 जनवरी से 18 फरवरी तक होगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से आवेदन पत्र का सत्यापन कर लॉक करने की तिथि 19 फरवरी से 25 फरवरी, लॉटरी निकालने की तिथि 26 फरवरी तथा विद्यालयों में प्रवेश कराए जाने की तिथि 6 मार्च निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

इसी प्रकार द्वितीय चरण में आवेदन करने की तिथि 01 मार्च से 30 मार्च, आवेदन पत्र का सत्यापन कर लॉक करने की तिथि 1 अप्रैल से 7 अप्रैल, लॉटरी निकालने की तिथि 8 अप्रैल तथा विद्यालयों में प्रवेश कराए जाने की तिथि 17 अप्रैल निर्धारित की गई है। तृतीय चरण में आवेदन करने की तिथि 15 अप्रैल से 8 मई, आवेदन पत्र का सत्यापन कर लॉक करने की तिथि 9 मई से 15 मई, लॉटरी निकालने की तिथि 16 मई तथा विद्यालयों में प्रवेश कराए जाने की तिथि 23 मई निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चतुर्थ चरण में आवेदन करने की तिथि 1 जून से 20 जून, आवेदन पत्र का सत्यापन कर लॉक करने की तिथि 21 जून से 27 जून, लॉटरी निकालने की तिथि 28 जून तथा विद्यालयों में प्रवेश कराए जाने की तिथि 07 जुलाई निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि अलाभित समूह की ओर से सरकार की अधिसूचना के अनुसार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामाजिक एवं आर्थिक रुप से पिछड़ा वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग, एचआईवी, कैंसर पीडित माता-पिता/अभिभावक का बच्चा, निराश्रित बेघर बच्चा, निःशक्त बच्चा तथा दुर्बल वर्ग का बच्चा तथा बीपीएल वर्ग का बच्चा प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन की एक प्रति के साथ निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, वोटर आईडी, राशन कार्ड, ड्राईविंग लाईसेंस, बैंक पास बुक आदि में से कोई एक होना चाहिए। बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, विकलांग प्रमाण पत्र व आय प्रमाण पत्र सक्षम अधिकारी से जारी आवेदन के साथ कार्यालय में उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। बच्चा जिस विद्यालय में प्रवेश चाहता है, वह विद्यालय निवास प्रमाण पत्र में अंकित पते से एक किलोमीटर(संबंधित वार्ड/ग्राम पंचायत) की परिधि में होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed