Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   proble of life saver in swimming pool

Deoria News: जीवन रक्षक नहीं, तरणताल के चालू होने का इंतजार

Thu, 11 Apr 2024 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 11 Apr 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
proble of life saver in swimming pool
...फोटो समाचार
विज्ञापन

- खेल विभाग की लापरवाही से खिलाड़ी और शौकिया आने वाले हो रहे निराश
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। स्पोर्ट्स स्टेडियम में मरम्मत के बाद नवीनीकृत तरणताल का लोकार्पण चार अप्रैल को कर दिया गया। हालांकि, प्रशिक्षक या जीवन रक्षक का इंतजाम नहीं हो पाने से यह चालू नहीं हो सका है। इससे जहां शौकिया आने वाले निराश हैं तो तैराकी खिलाड़ियों को अभ्यास का मौका नहीं हो पा रहा है। जिम्मेदारों की लापरवाही इन पर भारी पड़ रही है। सभी जल्द से जल्द तरणताल के शुरू किए जाने की मांग कर रहे हैं।
रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक साल से अधिक समय तक तरणताल के नवीनीकरण का कार्य चलने से सत्र 2023-24 में तैराकी का प्रशिक्षण शुरू ही नहीं हो पाया। इस दौरान तरणताल में वृहद स्तर पर मरम्मत कार्य कराया गया। अब यह पूरी तरह बनकर तैयार है। और तो और चार अप्रैल को आनन-फानन जिलाधिकारी की मौजूदगी में इसका लोकार्पण करा दिया गया।
विज्ञापन

हालांकि, इसे खिलाड़ियों को उपलब्ध नहीं कराया गया। जबकि उन्हें उम्मीद थी कि लोकार्पण होने के बाद पुल नियमित रूप से सितंबर माह तक चलेगा। खिलाड़ियों व शौकिया आने वालों का दुख यह है कि जब लोकार्पण हो गया तो खिलाड़ियों के हित को देखते हुए इसे खोल देना चाहिए। ताकि उनका अभ्यास और तैराकी सीखने आने वालों को लाभ मिले। हालांकि, खेल विभाग की ओर से मुख्य चैनल पर ही ताला लटका दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रतियोगिताओं की तैयारी पर असर पड़ने की संभावना
तैराकी में अंडर-15 वर्ग की खिलाड़ी अंतरा सिंह, सीनियर वर्ग के खिलाड़ी हर्ष गुप्ता, कौशल विश्वकर्मा, राज रोहित सैनी, वैभव वर्मा ने बताया कि लोकार्पण के बाद उम्मीद थी कि स्वीमिंग पुल खिलाड़ियों के लिए खोल दिया जाएगा। जिम्मेदारों की लापरवाही हम पर भारी पड़ रही है। इससे आगामी प्रतियोगिताओं की तैयारी पर असर पड़ेगा।

पिछली बार खेल प्रोत्साहन समिति से रखा गया था जीवन रक्षक
पिछली बार जब पल चला था तो एक महिला व एक पुरुष जीवन रक्षक को रखा गया था। इन्हें 12-12 हजार रुपये मानदेय खेल प्रोत्साहन समिति से हर माह दिया गया। जिले में तैराकी सीखने वालों और जूनियर, सब जूनियर व सीनियर वर्ग में खिलाड़ियों की संख्या अधिक है। तरणताल जब चार शिफ्ट में चलता है तो 300 से अधिक लोग यहां पंजीकरण कराते हैं। लेकिन इस बार लोकार्पण के बाद जो पानी भरा गया था, तरणताल से उसे निकाल दिया गया है। विभागीय कर्मियों को डर है कि मनाही के बावजूद छात्रावास या बाहरी कोई खिलाड़ी पानी भरे रहने की स्थिति में चहारदीवारी फांदकर पल में प्रवेश कर सकता है। ऐसे में अगर कोई हादसा हो गया तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा।

सही समय से होगी शुरुआत तो मिलेगा अभ्यास का पर्याप्त समय
जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष गंगतेश्वर सिंह व सचिव देवानंद भारती ने बताया कि तरणताल का शिविर पहली अप्रैल से प्रारंभ हो जाता है। समय से शुरू होने पर इसका लाभ सब जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग के महिला व पुरुष खिलाड़ियों के अलावा शौकिया आने वालों को होता है। तरणताल बंद होने से खिलाड़ियों का नुकसान हो रहा है।

कोट
अब तक प्रशिक्षक और जीवन रक्षक का इंतजाम नहीं हो पाने से तरणताल के शुरू होने में देरी हो रही है। विभागीय नियमों के अनुसार, लाइफ सेवर या प्रशिक्षक जिसे भी रखा जाता है, उसे खेल प्रोत्साहन समिति से निर्धारित मानदेय दिया जाता है। इस बार लोकसभा चुनाव के चलते वैकल्पिक व्यवस्था होगी। इसके लिए खेल विभाग की ओर से बेसिक के दो व माध्यमिक के एक तैराकी से जुड़े खेल व्यायाम शिक्षक का नाम प्रस्तावित किया गया है। इनकी तैनाती के लिए बीएसए व डीआईओएस को पत्र लिखा गया है। दोनों विभागों से जैसे ही उन्हें रिलीव किया जाएगा, वह यहां ड्यूटी करेंगे। तैरते समय लाइफ सेवर का प्रशिक्षक का मौजूद रहना जरूरी होता है।
-राजनारायण प्रसाद, क्रीड़ाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed