{"_id":"6772ec866e2b82afce099089","slug":"preparations-for-celebration-in-new-year-better-business-expected-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-143549-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नए साल में जश्न की तैयारी, बेहतर कारोबार की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नए साल में जश्न की तैयारी, बेहतर कारोबार की उम्मीद
Wed, 01 Jan 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 01 Jan 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
देवरिया/सलेमपुर। नए साल के आगमन में महज एक दिन रह गया है। ऐसे में इसके स्वागत के लिए लोग अलग-अलग तरीके से तैयारी कर रहे हैं। सर्वाधिक उत्साह बच्चों और युवा वर्ग में देखा जा रहा है। बाजार में फूलों व उपहारों की दुकानें भी सज गईं हैं। वहीं बेकर्स की दुकानों पर केक के लिए अभी से आर्डर दिया जा रहा है। जिसकी तैयारी में दुकानदार भी जुट गए हैं। उत्सव के ही बहाने सही, उन्हें व्यवसाय में उछाल आने की उम्मीद है।
नववर्ष 2025 के स्वागत की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाने लगा है। कोई पार्टी देकर तो कोई अपने मित्र को उपहार या फिर ग्रीटिंग कार्ड देकर नव वर्ष की शुभकामनाएं देना चाहता है। इतना ही नहीं फूलों के गुलदस्तों के जरिए भी शुभकामना की परंपरा को निभाने की तैयारी चल रही है।