फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Preparation to test the facilities of board examination centers

Deoria News: बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सुविधाओं को परखने की तैयारी

Sun, 22 Jan 2023 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Preparation to test the facilities of board examination centers
बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सुविधाओं को परखने की तैयारी
विज्ञापन

देवरिया। बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र बने विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरा, राउटर, अलग-अलग शौचालय, पानी सहित अन्य सुविधाओं को पुन: जांच की जा रही है। शासन के सख्त रुख को देखते हुए जिला स्तरीय अधिकारी हर रोज इन स्कूलों की जांच कर रहे हैं। अधिकारियों का सबसे ज्यादा फोकस सीसीटीवी कैमरे की सक्रियता पर है।
16 फरवरी से प्रारंभ हो रही यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा के लिए जिले में बनाए गए 193 केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे, राउटर, पानी, छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय सहित अन्य सुविधाओं को अधिकारी अब पुन: परख रहे हैं। नकल को रोकने के लिए शासन के सख्त रवैए के बाद अधिकारी भी अब एक्शन के मूड में दिख रहे हैं। इस लिए परीक्षा केंद्र बनाए गए विद्यालयों में सुविधाओं की जांच पुन: की जा रही है। सबसे ज्यादा फोकस सीसीटीवी कैमरे व वायस रिकार्डर की सक्रियता पर है।
विज्ञापन

केंद्रों की जांच के लिए ब्लॉक स्तर पर शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। केंद्र पर लगे डीवीआर की क्लाउड आई, इसका यूजर आईडी और पासवर्ड जुटाया जा रहा है। साथ ही परीक्षा के लिए प्रधानाचार्य कक्ष से अलग स्ट्रांग रूम, इसे चारों तरफ से पैक करने की व्यवस्था, कहीं खुला है तो उसे पैक करवाने, पेपर रखने के लिए डबल लॉक की आलमारी की जांच की जा रही है। कुछ कमी मिलने पर डीआईओएस कार्यालय को निर्धारित प्रारूप पर भरकर जानकारी दी जा रही है। इधर राजकीय के 36 सहायक अध्यापक व प्रवक्ताओं को बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षक के लिए ड्यूटी की सूची जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नकलविहीन व त्रुटि से मुक्त परीक्षा कराने के लिए बोर्ड कटिबद्ध है। शासन के निर्देश पर ही केंद्र बनाए गए विद्यालयों में सुविधाओं की पुन: जांच की जा ही है। खुद प्रतिदिन इसके लिए निकल रहा हूं। साथ ही निर्धारित टीमें भी आवश्यक सुविधाओं के बारे में निरीक्षण कर अपडेट कर रही हैं।
-डॉ. विनोद कुमार राय, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed