फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Preparation of wheat procurement between half-finished preparations

आधी अधूरी तैयारियों के बीच गेहूं खरीद की तैयारी

Sun, 01 Apr 2018 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया Updated Sun, 01 Apr 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
Preparation of wheat procurement between half-finished preparations
सूना पड़ा क्रय केंद। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। आधी-अधूरी तैयारियों के बीच प्रशासन ने गेहूं खरीदने की तैयारी की है। किसी भी क्रय केंद्र पर रविवार को गेहूं की खरीद नहीं हुई। अधिकांश क्रय केंद्र प्रभारी तैयारियों में जुटे रहें। इसकी वजह गेहूं की फसलों की मड़ाई नहीं होना बताया जा रहा है। 
विज्ञापन

जिले में 5.63 क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य शासन की ओर से तय किया गया है। इसके लिए जिले में 119 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। एक अप्रैल से गेहूं की खरीद होनी थी। लेकिन गेहूं की फसल की मड़ाई नहीं हुई है। इसके चलते पहले दिन गेहूं की खरीद नहीं हो सकी। अधिकांश क्रय केंद्रों पर जहां तैयारियां चल रही हैं। वहीं कुछ क्रय केंद्र खुले रहे। लेकिन किसान गेहूं लेकर नहीं पहुंचे। कुछ केंद्रों पर किसान गेहूं खरीद और रेट की जानकारी लेने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन

डीएम सुजीत कुमार ने डिप्टी आरएमओ जीतेंद्र कुमार यादव से बात कर पहले दिन गेहूं खरीद और क्रय केंद्रों पर हुई तैयारियों की जानकारी लिया। क्रय केंद्र पर शासन की ओर से 1735 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं का समर्थन मूल्य तय किया गया है। एक अप्रैल से 15 जून तक गेहूं की खरीद होनी है। डिप्टी आरएमओ ने बताया कि जिले में अभी गेहूं की मड़ाई नहीं हुई है। कुछ गेहूं क्रय केंद्र संचालित हो रहे हैं। कुछ पर तैयारियां चल रही है जो आज देर शाम तक पूरी कर ली जाएगी। पांच अप्रैल से क्रय केंद्रों पर गेहूं आने की संभावना जताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed