फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   preparation of sub junior state swimming

Deoria News: सब जूनियर स्टेट तैराकी प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे तैराक

Mon, 03 Jun 2024 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 03 Jun 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
preparation of sub junior state swimming
स्पोर्ट्स स्टेडियम ​स्थित तरणताल में तैराकी का अभ्यास करते ​खिलाडी।संवाद
...फोटो
विज्ञापन

20 से 23 जून तक में सिद्धार्थनगर में आयोजित होगी प्रतियोगिता

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। खेल निदेशालय व उत्तर प्रदेश तैराकी संघ की ओर से 14 से 16 जून तक सब जूनियर एवं जूनियर स्टेट तैराकी प्रतियोगिता लखनऊ में आयोजित होगी। इसके लिए जिले के भी तैराक अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। जिला तैराकी संघ के सचिव की देखरेख में देखरेख में वह अपनी कमियों को दूर करने में लगे हुए हैं।
रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे तैराकी के प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रहे खिलाड़ी आगामी प्रतियोगिताओं की तैयारी भी कर रहे हैं। सबसे पहले सिद्धार्थनगर में सब जूनियर व जूनियर स्टेट तैराकी होगी। इस आयु वर्ग में यहां अभ्यास करने वालों में रिषभ राज भारती, सार्थक मिश्रा, नितेश, राहुल, यज्ञनारायण, नमोनारायण, कुशल विश्वकर्मा, सूरज, रिशूराज, अंतरा, दीपशिखा आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

ये खिलाड़़ी फ्री स्टाइल में 50, 100, 200, 400, 800 व 1500 मीटर, बैक स्ट्रोक में 50, 100, 200 मीटर, ब्रेस्ट स्ट्रोक में 50, 100, 200, बटरफ्लाई स्ट्रोक में 50, 100, 200 मीटर, इंडीविजुअल मिडले में 200, 400 मीटर, रिले फ्री स्टाइल में चार गुणा 100, चार गुणा 200 मीटर, रिले मिडले में चार गुणा 100 सहित अन्य इवेंट में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



13 को मंडल ट्रायल के बाद चुनी जाएगी गोरखपुर की टीम
जिला तैराकी संघ के सचिव देवानंद भारती ने बताया कि सब जूनियर एवं जूनियर स्टेट तैराकी प्रतियोगिता के लिए जिले के खिलाड़ी सुबह व शाम प्रैक्टिस के जरिए अपनी तैयारियां को बेहतर करने में लगे हैं। उन्हें उनकी खामियों के बारे में भी बताया जा रहा है, ताकि वह इसमें जल्द से जल्द सुधार कर सकें। गोरखपुर जनपद अपना जिला ट्रायल 12 जून को कराएगा और मंडल ट्रायल वहीं पर 13 जून को होगा। ऐसे में जल्द ही जिला ट्रायल की तिथि यहां भी घोषित कर दी जाएगी। स्टेट प्रतियोगिता के लिए गोरखपुर मंडल की टीम में वही खिलाड़ी स्थान बनाएंगे, जिनकी तैयारी अच्छी है और मंडल ट्रायल में उनका प्रदर्शन भी बेहतर हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed