फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Pregnant woman beaten and thrown out of home

Deoria News: गर्भवती महिला को पीटकर घर से निकाला, दहेज उत्पीड़न का केस

Tue, 30 Jan 2024 05:15 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Tue, 30 Jan 2024 05:15 PM IST
सार

सविता निषाद ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया है कि उसकी शादी निबही गांव के राहुल निषाद से हुई है। उसे एक तीन साल का बेटा है। वह चार माह की गर्भवती भी है। दहेज के लिए ससुराली उसे अक्सर प्रताड़ित करते रहते हैं।

विज्ञापन
Pregnant woman beaten and thrown out of home
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक गर्भवती महिला को ससुरालियों ने दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकाल दिया। वह रुद्रपुर क्षेत्र स्थित मायके में है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर मारपीट और दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया। घटना गोरखपुर जिले के झंगहा थाना क्षेत्र के निबही गांव की है।

विज्ञापन


सविता निषाद ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया है कि उसकी शादी निबही गांव के राहुल निषाद से हुई है। उसे एक तीन साल का बेटा है। वह चार माह की गर्भवती भी है। दहेज के लिए ससुराली उसे अक्सर प्रताड़ित करते रहते हैं।
विज्ञापन


23 जनवरी को ससुरालियों ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। गर्भवती महिला को पेट में चोट आई। उसका उपचार कराया गया। वह अपने मायके रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के भालीचौर गांव में रह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने पीड़िता के पति राहुल निषाद, सास कोमली देवी और ससुर कोमल निवासी निबही, झंगहा थाना क्षेत्र गोरखपुर के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया है। प्रभारी निरीक्षक रतन कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed