फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Pregnant woman admitted to private hospital referred late at night; uproar over infant's death.

Deoria News: निजी अस्पताल में भर्ती गर्भवती देर रात रेफर, शिशु की मौत पर हंगामा

Fri, 24 Jul 2026 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 24 Jul 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman admitted to private hospital referred late at night; uproar over infant's death.
बघौचघाट। पथरदेवा कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती गर्भवती की हालत बिगड़ने पर बुधवार की देर रात उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन से प्रसूता की जान तो बच गई, मगर नवजात की मौत हो गई।
विज्ञापन

इससे नाराज परिवार वालों और उनके शुभचिंतकों ने रात में ही निजी अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया। इसके बाद संचालक ने इलाज के लिए लिए गए 50 हजार रुपये वापस कर दिए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रीमा देवी (35) पत्नी रविंद्र चौहान, निवासी ग्राम श्यामपुर, थाना रामपुर कारखाना को प्रसव पीड़ा होने पर बुधवार की सुबह करीब सात बजे पथरदेवा कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार वालों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने ऑपरेशन की बात कहकर 50 हजार रुपये जमा करा लिए। पूरे दिन महिला का ऑपरेशन नहीं किया।
परिवार वालों का कहना है कि प्रसूता दिनभर दर्द से कराहती रही। उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई। रात करीब 11 बजे रविंद्र चौहान की तरफ से अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य राणा प्रताप सिंह ने इसकी सूचना सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी पथरदेवा डॉ. प्रभात रंजन और पुलिस चौकी पथरदेवा के प्रभारी को दी।
इसके बाद सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रभात रंजन और पुलिस चौकी प्रभारी अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने मरीज की हालत गंभीर देखते हुए तत्काल मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर करा दिया।
इसकी जानकारी मिलते ही रविंद्र चौहान के समर्थन में रात में तमाम लोग निजी अस्पताल पहुंच गए और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे।
पुलिस चौकी प्रभारी ने समझाकर लोगों को शांत कराया। रात करीब 12 बजे तक चले विवाद के बाद अस्पताल प्रबंधन ने परिवार वालों से लिए गए 50 हजार रुपये वापस कर दिए।
इसके बाद मामला शांत हुआ। देर रात मेडिकल कॉलेज में गर्भवती का ऑपरेशन किया गया। हालांकि, पेट में पल रहे शिशु की मौत हो चुकी थी। ऑपरेशन के बाद महिला की हालत में सुधार आया है। अभी वह मेडिकल कॉलेज में भर्ती है।

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रभात रंजन ने बताया कि महिला की हालत गंभीर थी। प्राथमिक परीक्षण के बाद उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर किया गया,जहां उसका उपचार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed