फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Pregnant girl who came to village with her lover beaten up

Deoria News: प्रेमी के साथ गांव आई गर्भवती युवती को पीटा

Fri, 29 Aug 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 29 Aug 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Pregnant girl who came to village with her lover beaten up
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। एक साल बाद प्रेमी के साथ गांव लौटी गर्भवती प्रेमिका की बुधवार की शाम उसके माता-पिता ने पिटाई कर दी। दोनों एक साल से गुजरात में रह रहे थे। आरोप है कि बहू के बचाव में उतरी प्रेमी की मां को भी हमलावरों ने मारापीटा। युवती ने बृहस्पतिवार को पुलिस से मामले की शिकायत की है।
पुलिस जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है। जानकारी के अनुसार, खुखुंदू क्षेत्र के एक गांव की एक युवती का गांव के ही युवक से प्रेम-प्रसंग चलता था। तीन साल पहले प्रेमी प्रेमिका को लेकर भाग गया था। घरवालों ने थाने में केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन

उस समय वह नाबालिग थी। पुलिस किशोरी को खोजकर उसके घरवालों को सौंप दिया था। युवक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की थी। बताया जा रहा है कि इसके बाद प्रेमिका के घरवालों ने उसकी शादी कर दी। फिर भी वह प्रेमी से बातचीत करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

ससुराल वालों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने उसे छोड़ दिया। फिर प्रेमी एक साल पहले दूसरी बार उसे भगा ले गया। दोनों गुजरात मेंं मंदिर में शादी कर वहीं रह रहे थे। इस दौरान युवती गर्भवती हो गई है। पुलिस का कहना है कि बुधवार की शाम को दोनों गुजरात से गांव पहुंचे। इसी बीच युवती के माता-पिता ने मिलकर बेटी की पिटाई कर दी। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि युवती ने तहरीर दी है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed