फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Prayagraj special reached four hours late, passengers remained worried

Deoria News: चार घंटे की देरी से पहुंची प्रयागराज स्पेशल, परेशान रहे यात्री

Thu, 20 Feb 2025 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 20 Feb 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj special reached four hours late, passengers remained worried
देवरिया/भटनी। महाकुंभ स्पेशल समेत वाराणसी रूट की सभी ट्रेनें घंटों विलंब से चल रही हैं। प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को 10 से 12 घंटे का समय ट्रेन में गुजारना पड़ रहा है, वही वापसी के श्रद्धालुओं को यह दूरी पूरा करने में 18 से 20 घंटे का समय देना पड़ रहा है। ट्रेनों के लेटलतीफी से वाराणसी रूट के यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वही रेलवे स्टेशनों पर भीड़ के चलते सुरक्षा व्यवस्था में लगे कर्मियों को भी स्थिति संभालने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

प्रयागराज स्थित महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं के सहूलियत के लिए रेलवे ने गोरखपुर व भटनी से कई मेला स्पेशल ट्रेनों को चलाया है। इससे यूपी व बिहार प्रांत के लोग बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल हो रहे हैं। हालांकि भीड़ के चलते रेलवे की ओर से की गई व्यवस्था कम साबित हो रही है। ट्रेनों में भीड़ के चलते लोगों को खड़े होकर प्रयागराज की दूरी तय करनी पड़ रही है। श्रद्धालुओं को ट्रेनों में भीड़ और लेटलतीफी बीमार बना रही है। महाकुंभ क्षेत्र में भीड़ के कारण करीब 20 किमी पैदल चलने और उसके बाद ट्रेनों में करीब 15 घंटे की यात्रा के बाद घर आने पर लोगों की तबीयत खराब हो जा रही है। इसके अलावा वाराणसी रूट पर कई महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों के चलाए जाने से यह रेल खंड काफी व्यस्त हो गया है। इससे इस रूट की करीब सभी ट्रेनें काफी विलंब से अपने गंतव्य को पहुंच रही है। बुधवार को मुंबई-गोरखपुर काशी एक्सप्रेस दो घंटे, शालीमार-गोरखपुर एक्सप्रेस छह घंटे, विशाखापट्टनम -गोरखपुर स्पेशल दो घंटे, प्रयागराज-गोरखपुर स्पेशल चार घंटे, झूसी-गोरखपुर स्पेशल दो घंटे, न्यूजलपाईगुड़ी-अमृतसर एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, झूसी-गोरखपुर कुंभ स्पेशल दो घंटे, झूसी-गोरखपुर अतिरिक्त दो घंटे, जम्मू तवी -भागलपुर अमरनाथ एक्सप्रेस ढाई घंटे, रामबाग रिंग रेल चार घंटे, अमृतसर-सहरसा गरीब रथ दो घंटे, आनंद विहार -सीतामढ़ी लिच्छवी एक्सप्रेस तीन घंटे विलंब से देवरिया सदर व भटनी रेलवे स्टेशन पर पहुंची। वही लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस, दादर सेंट्रल-गोरखपुर एक्सप्रेस, गोरखपुर-सिवान पैसेंजर, मुंबई एलटीटी -छपरा एक्सप्रेस, पूर्णिया केंट-अमृतसर एक्सप्रेस और पाटलिपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस निरस्त रहीं। ट्रेनों के लेटलतीफी और निरस्त से यात्री पूरे दिन परेशान रहे। स्टेशन अधीक्षक भटनी मनोज पांडेय ने बताया कि महाकुंभ में कई विशेष ट्रेनें चलाए जाने से वाराणसी रूट की ट्रेनें विलंब से चल रही है। वहीं सदर के अधीक्षक संदीप भटनागर ने बताया कि प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की संख्या इधर काफी बढ़ी है। इनकी सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों को चलाया गया है, महाकुंभ के चलते वाराणसी रुट पर इस समय आवागमन ज्यादा है। फरवरी तक यह स्थिति रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed