फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   pradhan will compemsation to farmers

Deoria News: पुलिस के सामने प्रधान बोले, किसानों की नुकसान हुई फसल का दूंगा मुआवजा

Sun, 17 Dec 2023 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 17 Dec 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
pradhan will compemsation to farmers
बिना पैमाइश गेहूं के खेतों में बनवाई गई सड़क का मामला
विज्ञापन

खबर का असर...
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। पुलिस के सामने प्रधान बोले, किसानों की नुकसान हुई फसल का मुआवजा दूंगा। शनिवार को कुछ किसानों ने थाने से लगायत एसडीएम सलेमपुर श्याम मणि त्रिपाठी से गेहूं की फसल में बिना पैमाइश कराए सड़क निर्माण कराने का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया था। इस पर रविवार को पुलिस ने प्रधान और किसानों को थाने बुलाया था।

ग्राम पंचायत जैतपुरा में एक कच्ची सड़क का निर्माण कराया गया है। इसपर खुखुंदू के किसानों ने आरोप लगाया है कि बिना पैमाइश कराए ही प्रधान ने मनमाने तरीके से गेहूं उगी फसल में सड़क का निर्माण करा दिया है। जब उनसे शिकायत की गई तो वह नाराज हो गए। जबकि गेहूं बुआई किए हुए भी एक माह हो गया था। हालांकि, प्रधान जहिरुद्दीन खान ने बताया कि पुलिस ने थाने बुलाया था। किसान साथियों से मिलकर बात हुई है। शनिवार को सड़क पैमाइश के लिए समय निश्चित किया जाएगा। हमने कहा है कि सड़क की पैमाइश करा दी जा रही है। इसके बाद नुकसान के आधार पर किसानों को मुआवजा दे दिया जाएगा।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि प्रधान और किसानों के बीच आपसी सहमति हो गई है। पैमाइश के बाद प्रधान फसल का प्रधान मुआवजा देने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed