फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Pradhan Sangh performed

Deoria News: प्रधान संघ ने किया प्रदर्शन

Thu, 25 May 2023 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 25 May 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Pradhan Sangh performed
डाक बंगले पर प्रधान संघ ने की बैठक
विज्ञापन

कहा- अनिश्चिकालीन धरने पर बैठेंगे, जरूरत पड़ने पर देंगे त्याग पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। डाक बंगले पर बृहस्पतिवार को प्रधान संघ ने बैठक की। जिसमें बीडीओ के स्थानांतरण को लेकर आरपार की लड़ाई का निर्णय लिया गया। उसके बाद ब्लॉक परिसर में प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधानों ने स्थानांतरण न होने पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने की चेतावनी दी।

राजेश यादव के नेतृत्व में प्रधान संघ की बैठक हुई। इसमें प्रधानों के आंदोलन का जिलाध्यक्ष अशोक मिश्र ने समर्थन दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भ्रष्ट अधिकारियों के स्थानांतरण तक आंदोलन को गति देने की जरूरत है। गांवों के विकास के लिए ऐसे अधिकारियों को ब्लॉक में रहने का कोई हक नहीं है। प्रधानों ने यह भी कहा कि जनप्रतिनिधियों के आश्वासन के बाद भी बीडीओ कुंडली मारे बैठे हुए हैं। जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहा है। बैठक के बाद प्रधानों ने प्रदर्शन करते हुए डीडीओ श्रवण कुमार राय और संघ के जिलाध्यक्ष को ज्ञापन दिया। जिसमें बीडीओ की ओर से विकास कार्यों में असहयोग, प्रधानों के साथ दुर्व्यवहार और अनियमितता का आरोप लगाया गया है। स्थानांतरण नहीं होने पर सामूहिक त्याग पत्र देने को भी कहा गया है। मौके पर संजय यादव, गामा यादव, प्रमोद सिंह, धीरेंद्र तिवारी, राजनाथ यादव, प्रहलाद गुप्त, रामविलास गोंड़, देवेंद्र यादव, छोटेलाल, अभय यादव, प्रेम कुमार, चंद्रभान, पुनीता, पानमती, पूनम देवी, सत्या सिंह, विनोद चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed