{"_id":"665a38cae8972b6a8d0a1756","slug":"pradhan-beaten-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-126890-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पुरानी रंजिश में पूर्व प्रधान को लाठी-डंडे से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पुरानी रंजिश में पूर्व प्रधान को लाठी-डंडे से पीटा
Sat, 01 Jun 2024 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 01 Jun 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेलवा दुबौली गांव में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
एकौना। पुरानी रंजिश को लेकर बाइक सवार हमलावरों ने एक पूर्व प्रधान की पिटाई कर दी। ग्रामीणों के जुटने पर हमलावर भाग निकले। घायल का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना को लेकर दो गांवों के लोगों के बीच तनाव बताया जा रहा है।
बेलवा दुबौली के पूर्व ग्राम प्रधान विमलेश चौहान (50) शुक्रवार की सुबह करीब दस गांव के बाहर एक दुकान पर बैठे थे। इस दौरान चार बाइक पर सवार दस से अधिक युवक पहुंच गए। प्रधान पर लाठी, डंडे से वार कर सिर फोड़ दिया। प्रधान लहूलूहान होकर सड़क पर गिर पड़े। प्रधान पर हमले की खबर सुनकर ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे। प्रधान की पिटाई कर युवक फरार हो गए। घटना में प्रधान का दाहिना हाथ टूट गया। हमलावर तिघरा खैरवा गांव की तरफ भागे। पीड़ित ने आठ नामजद और अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी। संवाद