{"_id":"6aaade540b7782b14305e938","slug":"power-was-out-for-15-hours-across-200-villages-residents-spent-the-night-awake-amidst-sultry-heat-deoria-news-c-208-1-deo1033-191962-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 200 गांवों में 15 घंटे गुल रही बिजली उमस भरी गर्मी में जागकर कटी रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 200 गांवों में 15 घंटे गुल रही बिजली उमस भरी गर्मी में जागकर कटी रात
Wed, 16 Sep 2026 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
पड़री बाजार। सलेमपुर नार्थ फीडर से जुड़े करीब 200 गांवो की बिजली मंगलवार की शाम से लेकर बुधवार की सुबह तक करीब 15 घंटे बिजली गुल रही। उमस भरी गर्मी में किसी तरह से करवट बदलकर रात गुजरी।
सलेमपुर नार्थ फीडर से जुड़े करीब 200 गांवों मे इधर दो सप्ताह से बिजली की अघोषित कटौती से लोग परेशान हैं। दिन तो किसी प्रकार कट जा रहा है, लेकिन इस उमस भरी गर्मी मे रात मे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिपरा गांव के संजय यादव, डाॅ एस पिंटू आदि का कहना है कि इस अघोषित विद्युत कटौती से बहुत परेशानी हो रही है। घुसरी मिश्र के तेजनारायन मिश्र ,चन्द्रशेखर मिश्र का कहना है कि बिजली कटौती के चलते पूरी रात जागकर बितानी पड़ रही है। दुबौली गांव के संदीप दुबे ,गुड्डु दूबे का कहना है कि इस अघोषित कटौती से बच्चो की पढ़ाई भी बहुत प्रभावित हो रहा है। पड़री बाजार के रामध्यान शर्मा ,कविन्द्र नाथ पांडेय ,द्वारिका पांडेय ,डां विरेन्द्र पा़डेय ,वंशी प्रसाद ने उच्चाधिकारियों से जल्द व्यवस्था में सुधार की मांग की है। संवाद