{"_id":"578672724f1c1b027d13ecbe","slug":"power-system-desecrated-bdkin-cdo","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली व्यवस्था बदहाल, भड़कीं सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली व्यवस्था बदहाल, भड़कीं सीडीओ
देवरिया
Updated Wed, 13 Jul 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
बिजली व्यवस्था चौपट होने पर सीडीओ यशु रुस्तगी भड़क गईं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बघौचघाट। पथरदेवा के लोहिया ग्राम हरी महुअवा में बिजली व्यवस्था चौपट होने पर सीडीओ यशु रुस्तगी भड़क गईं। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से नाराजगी जाहिर की और अधिशासी अभियंता बिजली को बिजली व्यवस्था ठीक कराने का निर्देश दिया। सीडीओ यशु रुस्तगी बुधवार की सुबह जिला विकास अधिकारी मंशाराम यादव के साथ हरी महुअवा पहुंच गईं।
गांव में तार लटक रहे थे। जर्जर तारों को देखकर गांववालों से पूछा। गांववालों ने बताया कि जेई से कई बार लटक रहे तारों को ठीक करने और जर्जर तारों को बदलने के लिए कहा गया लेकिन उन्होंने ठीक नहीं कराया। सड़क किनारे लटक रहे तारों से लोगों ने कटिया कनेक्शन लिया था। बिजली विभाग के अधिकारियों की उदासीनता पर वह नाराज हो गईं।
उन्होंने अधिशासी अभियंता को बिजली तारों को ठीक कराने और बिजली व्यवस्था ठीक करने का निर्देश दिया। गांव में बने शौचालयों का हाल जाना। जिसमें 158 शौचालयों में 85 शौचालय पूर्ण मिले। बाकी अपूर्ण मिलने पर बीडीओ और एडीओ पंचायत को पूरा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने गांववालों से शौचालयों के प्रयोग पर बल दिया। गांववालों ने अधिक से अधिक शौचालयों बनवाने की मांग की। जिस पर सीडीओ ने उन्हें आश्वासन दिया।