फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Power supply to over 50 villages remained disrupted due to a snapped wire.

Deoria News: तार टूटने से 50 से अधिक गांवों की गुल रही बिजली

Mon, 10 Aug 2026 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 10 Aug 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Power supply to over 50 villages remained disrupted due to a snapped wire.
लार। आए दिन फाल्ट से उपभोक्ता परेशान हो गए हैं। रविवार शाम को भैसही गांव के सामने ओवरलोड केे 11 हजार वोल्ट का तार टूट कर गिर गया। इससे 50 से अधिक गांवों की आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन

शिकायत के दो घंटे बाद पहुंचे कर्मियों ने एक घंटे की पेट्रोलिंग के बाद फाॅल्ट को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कराई गई।
लार उपकेंद्र के नार्थ फीडर से रामनगर, रावत पार रघेन, रावतपार अमेथिया, सहजौर, बरडीहा दलपत, बरडीहा परशुराम, ककरौली, भुडूसरी, रक्सा, सतोतर सहित 30 से अधिक गांवों को सप्लाई दी जाती है।
विज्ञापन

कर्मियों के मुताबिक सबसे अधिक लोड इसी फीडर पर है। अचानक शाम पांच बजे के करीब ओवर लोड होने से तार जलने लगा। यह देख समीप खड़े लोगों में अफरा तफरी मच गई। इसी बीच तीन खम्भे के बीच का तार टूट कर गिर गया। इससे बत्ती गुल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भागलपुर फीडर में छह घंटे ठप रही आपूर्ति : भागलपुर फीडर में भी दोपहर बाद अचानक खराबी के कारण 20 से अधिक गांवों की बिजली बाधित हो गई। उपभोक्ताओं के बढ़ते दबाव को देख कर्मियों ने खराबी को दुरुस्त किया।
इसके अलावा लार बीआरसी के शिक्षक डॉ गोविंद मिश्रा के मुताबिक बीआरसी परिसर की चार दिनों से बिजली खराब है।
ऐसे में इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गया है। कार्यालय का कार्य नहीं हो पा रहा है।इसकी शिकायत निगम कर्मियों से की गई है। चार दिन बाद भी खराबी ठीक नहीं हो सकी है। भटनी संवाद के अनुासर हाईटेंशन तार में फाॅल्ट के चलते करीब 50 गांवों की बिजली लगभग 10 घंटे बाधित रही। बिजली नहीं मिलने से उमसभरी गर्मी में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शिकायत के बाद विद्युत कर्मियों ने पेट्रोलिंग कर फाल्ट का पता लगाया और उसे ठीक कर आपूर्ति बहाल कराई। भटनी विद्युत उपकेंद्र से नगर, देहात, बैकुंठपुर, घांटी बाजार और बलुआ अफगान फीडर को बिजली की आपूर्ति की जाती है। सोमवार सुबह करीब पांच बजे बलुआ अफगान फीडर से जुड़ी मेन लाइन में फाल्ट आ जाने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।
फाल्ट की जानकारी होने पर विद्युत कर्मियों ने लाइन की पेट्रोलिंग शुरू की। काफी प्रयास के बाद करीब दस घंटे में फाल्ट का पता चल सका। शाम करीब तीन बजे कर्मियों ने फाॅल्ट को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कर दी। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वही देहात फीडर के कुरमौटा ठाकुर गांव में लोकल फाल्ट से करीब एक सप्ताह से बिजली नही मिल रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि कर्मी प्रतिदिन शाम को फाल्ट ठीक करते है, लेकिन कुछ देर बाद ही फिर बिजली खराब हो जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली गुल होते ही सारे बिजली कर्मी मोबाइल स्विच ऑफ कर लेते है। इससे काफी परेशानी हो रही है।

अवर अभियंता प्रमोद कुमार ने बताया कि बलुआ अफगान फीडर में एक सरकारी नलकूप के पास हाईटेंशन तार में फाल्ट आ गई थी, जिसके वजह से आपूर्ति बाधित रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed