फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Power supply in the Doaba region has not been restored even after six days.

Deoria News: दोआबा क्षेत्र में छह दिन बाद भी बहाल नहीं हुई बिजली आपूर्ति

Fri, 12 Jun 2026 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 12 Jun 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Power supply in the Doaba region has not been restored even after six days.
रुद्रपुर। दोआबा के सात गांव के लोग छह दिन बाद भी बिजली के लिए तरस रहे हैं। भीषण गर्मी में उन्हें कहीं चैन नहीं मिल पा रहा है। न तो मोबाइल चार्ज हो पा रहा है और न ही आवश्यक कार्य पूरे हो पा रहे हैं। लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को रुद्रपुर क्षेत्र में आंधी-बारिश की वजह से पचरूखा उपकेंद्र से संचालित गांवों की बिजली बाधित हो गई थी। ग्राम प्रधानों व गांव वालों के सहयोग से अधिकतर गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल हो गई थी, मगर भिरवां, नारायणपुर, बहोरा दलपतपुर, पांडे माझा, शीतल माझा आदि गांवों की बिजली बहाल नहीं हो सकी है
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि टूटे खंभे और तार लगाने के नाम पर धन वसूली हो रही है। संविदा कर्मचारी बिजली बहाल करने के बदले में गांव वालों से रकम मांग रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशान बहोरा दलपतपुर के उपभोक्ता हैं। गांव में सिर्फ खंभे पर तार लगाना है, लेकिन कर्मचारी हीला हवाली कर रहा है। गांव वासी अजीत द्विवेदी, कृपानंद दूबे, राम सिंगार, रामजी, प्रमोद धर द्विवेदी, अनिल दुबे आदि ने कहा कि यदि शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो लोग सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। अवर अभियंता शिव बाबू निषाद ने कहा कि बृहस्पतिवार की रात तक सभी गांवों में आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed