{"_id":"6ab1738727bb18a22e0eef85","slug":"power-out-in-40-villages-all-night-people-distressed-by-the-humidity-deoria-news-c-208-1-deo1013-192385-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पूरी रात गुल रही 40 गांवों की बिजली, उमस से बेहाल हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पूरी रात गुल रही 40 गांवों की बिजली, उमस से बेहाल हुए लोग
Mon, 21 Sep 2026 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 21 Sep 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
मईल। उपकेंद्र कुंडौली से जुड़े 40 गांवों में इन दिनों रोस्टिंग और अघोषित बिजली कटौती ने ग्रामीणों का जीना मुहाल कर दिया है। दो सप्ताह से रात मे लगातार हो रही बिजली कटौती से उमस भरी गर्मी और मच्छरों के प्रकोप के बीच लोगों की रातें जागकर कट रही हैं।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
ग्रामीणों के अनुसार, दो सप्ताह से शाम होते ही बिजली की लुकाछिपी शुरू हो जाती है। हर घंटे के बाद दो से तीन घंटे तक बिजली गुल रहती है। इससे पूरी रात में बमुश्किल तीन घंटे ही बिजली मिल पा रही है।
उमस और मच्छरों के कारण बच्चों, बुजुर्गों और कामकाजी लोगों को रात की नींद पूरी नहीं हो पा रही है। इससे उनका स्वास्थ्य भी प्रभावित हो रहा है। कुंडौली उपकेंद्र से जुड़े पिपरा दवन, गोड़वली, देवसिया, नरियांव, ईशारू, भागलपुर, श्रवण पिपरा, सरया और जिरासो सहित करीब 40 गांव में सबसे अधिक बिजली कट रही है।
विज्ञापन
हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, हरिशंकर सिंह, सुनील पांडेय, अमरेन्द्र सिंह, आलोक सिंह, दिलीप कुमार और रविशंकर तिवारी समेत तमाम ग्रामीणों ने मांग की है कि रात के समय की अघोषित कटौती तत्काल बंद कर नियमित आपूर्ति बहाल की जाए।
देसही देवरिया संवाद के अनुसार तेज धूप व उमस के बीच बिजली कटौती से इमिलिया और पांडेयचक उपकेंद्र के उपभोक्ता परेशान हैं। बिजली सप्लाई रहने पर भी लो- वोल्टेज से पंखे नहीं चल पा रहे। इन्वर्टर जवाब दे जा रहा है। कुशीनगर के कसया डिवीजन से क्षेत्र के इमिलिया उपकेंद्र को आने वाली 33 हजार आपूर्ति का तार जर्जर हो चुका है।
आए दिन कहीं न कहीं टूट कर गिर जा रहा है। इससे इमिलिया के अलावा पांडेयचक उपकेंद्र की सप्लाई भी बाधित हो जाती है। रविवार की रात को उमस भरी गर्मी के बीच बिजली सप्लाई अनगिनत बार कटी। यही हाल सोमवार को भी रहा। बिजली कब आ रही है, कब जा रही है लोगों को पता ही नहीं चल पा रहा। सप्लाई आने के बाद भी वोल्टेज की कमी से पंखे नहीं चल पा रहे।
इमिलिया के जेई इरफानुल्लाह अंसारी ने बताया कि सभी फीडर ओवरलोड की वजह से एक साथ नहीं चल पा रहे हैं।