फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Power corporation's money is pressed by government offices

बिजली निगम का पैसा दबाए हैं सरकारी दफ्तर

Sun, 08 Apr 2018 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया Updated Sun, 08 Apr 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
Power corporation's money is pressed by government offices
electricity
देवरिया। दर्जनों सरकारी कार्यालय बिजली निगम के कर्जदार बन गए हैं। एक करोड़ से अधिक बिजली का बिल बकाया है। सर्वाधिक बकाया रामपुर कारखाना डायट और नगर पालिका का है। विद्युत निगम ने इसके लिए 23 विभागों को नोटिस जारी कर बिजली कनेक्शन काटने की चेतावनी दी है।  
विज्ञापन

बिल वसूलने के लिए गांव से लेकर शहर तक निगम ने अभियान चलाया है। बकाएदारों का कनेक्शन काटने के साथ केस भी दर्ज कराया जा रहा है। लेकिन अनेक सरकारी विभागों का लाखों रुपये बिल कई सालों से बकाया है। आठ लाख बीएसए कार्यालय के पास बकाया है। कनेक्शन काटने के बाद एक लाख रुपये बिजली का बिल जमा हुआ तब जाकर बीएसए कार्यालय का कनेक्शन जुटा। अभी भी सात लाख बाकी है।
विज्ञापन

नोटिस मिलने के बाद पीडब्लूडी, गंडक विभाग, सिंचाई विभाग समेत कई सरकारी कार्यालयों का मार्च माह में 40 लाख से अधिक बिजली का बाकी बिल जमा किया गया। बिजली का बिल जमा नहीं होने के कारण गांधी आश्रम की बिजली काट दी गई है। शासन के निर्देश पर निगम की ओर से दिए गए नोटिस में बिल जमा नहीं करने पर कनेक्शन काटने की चेतावनी दी गई है। बकाया बिल नहीं जमा होने की वजह विभाग में बजट की कमी बताई जा रही है। एक्सईएन संतोष कुमार ने बताया कि नोटिस जारी करने के बाद कई विभागों से बिजली का बिल जमा किया गया है। लेकिन अभी भी एक करोड़ से अधिक का बिल बाकी है। जमा नहीं करने पर कनेक्शन काटा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed