फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Post-mortem report fails to reveal the mystery behind Ayush's death.

Deoria News: पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से नहीं खुला आयुष की मौत का राज

Sun, 20 Sep 2026 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 20 Sep 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Post-mortem report fails to reveal the mystery behind Ayush's death.
सलेमपुर के जयराम कौड़िया में छात्र के दरवाजे पर लगी भीड़
देवरिया। सलेमपुर कस्बे के सेंट जेवियर स्कूल में शुक्रवार को खेलते समय अचानक गिरने से हुई 11वीं के छात्र आयुष कुमार (16) की मौत का राज पोस्टमार्टम रिपोर्ट से नहीं खुला है। चिकित्सक ने विसरा जांच की सलाह दी है।
विज्ञापन

स्कूल के सीसीटीवी फुटेज में आयुष अपने साथियों के साथ खेल के दौरान दौड़ते समय गिरता दिखाई दे रहा है।
सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के जयराम कौड़िया गांव निवासी आयुष कुमार पुत्र शिवनारायण पढ़ाई में शुरू से होनहार था। वह परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी एक बहन अलका है।
विज्ञापन

परिजन उसकी इच्छा के अनुसार उसे पढ़ाकर अफसर बनाना चाहते थे। पिता शिवनारायण बाइक मैकेनिक हैं।
जिस बेटे को परिवार ने पढ़ाकर अफसर बनाने का सपना संजोया था, उसकी अचानक मौत से पूरा परिवार सदमे में है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहल्ले के लोग भी आयुष के घर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद शनिवार को विद्यालय बंद रहा। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. अभिनव तिवारी ने कहा कि आयुष की मौत की घटना बेहद दुखद है। इस दुख की घड़ी में विद्यालय परिवार मृतक छात्र के परिवार के साथ सदैव खड़ा रहेगा।

सलेमपुर के कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि स्कूल में लगे सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक आयुष खेलते समय गिर गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं, इसलिए विसरा सुरक्षित रखाा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed