{"_id":"66748a09dfbafcab33017734","slug":"pond-was-filling-action-deoria-news-c-208-1-deo1004-128328-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: तालाब को पाटकर बना रहे थे रास्ता, एसडीएम ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: तालाब को पाटकर बना रहे थे रास्ता, एसडीएम ने की कार्रवाई
Fri, 21 Jun 2024 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 21 Jun 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
गौरी बाजार से सटे पांडेय भिसवां गांव का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। गौरी बाजार उप नगर से सटे ग्राम पांडेय भिसवां में तालाब की जमीन को पाटकर रास्ता बनाया जा रहा था। इसकी शिकायत किसी ने डीएम से की। तालाब को पाटकर रास्ता बनाए जाने की शिकायत मिलते ही एसडीएम सदर मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके से जेसीबी और ट्रैक्टर को जब्त करते हुए कार्रवाई की। दो लोगों का शांतिभंग में चालान भी कर दिया।
गौरी बाजार से सटे ग्राम डंवरभिसवां के पश्चिम तरफ ग्राम पांडेय भिसवां की सीमा पर दोनों ग्राम सभाओं में लगभग एक-एक एकड़ पोखरे की जमीन क्रमश: आराजी संख्यां 75,76 में स्थित है। उपनगर से सटे होने के कारण जमीन के धंधेबाजों ने यहां प्लाॅटिंग का कार्य शुरू कर दिया। पीछे जाने का रास्ता न होने के कारण ये पोखरे से मिट्टी निकाल कर पांडेय भिसवां के पोखरे को पाट कर रास्ता बना रहे थे। प्रधान ने एसडीएम से फोन पर शिकायत की। शिकायत की जांच में मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर ने जेसीबी और ट्रैक्टर ट्राॅली को कब्जे में ले लिया। गौरीबाजार पुलिस ने वाहन को सीज करते हुए दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर शांति भंग में उनका चालान कर दिया। थानाध्यक्ष दिनेश मिश्र ने बताया कि एसडीएम के निर्देश पर दो लोगों का चालान किया गया।