फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Polytechnic students displayed architect models

Deoria News: पाॅलीटेक्निक छात्रों ने किया आर्किटेक्ट मॉडलों का प्रदर्शन

Fri, 04 Aug 2023 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 04 Aug 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Polytechnic students displayed architect models
देवरिया। राजकीय पॉलिटेक्निक में शुक्रवार को डिवाइन वास्तु 2023 आर्किटेक्चरल डिज़ाइन मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें आर्किटेक्चरल असिस्टेंटशिप के आख़िरी सेमेस्टर के छात्र- छात्राओं ने डिज़ाइन किए गए अपने मॉडलों ने सभी का ध्यान आकृष्ट किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कर्नल एके सिंह ने फ़ीता काट कर इसका शुभारंभ किया। उन्होंने माॅडलों का अवलोकन कर विद्यार्थियों से इसकी खासियत के बारे में भी जाना और आशुतोष दुबे, अनिकेत सिंह व श्रीयांश शर्मा के बनाए सौ बेड के मल्टीस्पेशियलिस्ट हॉस्पिटल, संतोष चौहान, उपेंद्र वर्मा व सागर चौहान के 40 मंज़िला मल्टी स्टोरी आवासीय बिल्डिंग, नेहा चौरसिया, शिखा मद्धेशिया व अंशु पांडेय के आईटी पार्क और रश्मि गुप्ता व सलोनी सिंह के फाइव स्टार होटल के डिज़ाइन की खूब प्रशंसा की। प्रदर्शनी में ज़िले की आर्किटेक्ट अंजली सिंह व सावित्री हॉस्पिटल के आलोक सिंह व अंबरीश विशेष अतिथि के रूप में शामिल रहे। इन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा को सराहा और उत्साहवर्धन किया। इस दौरान प्रधानाचार्य डीके गौतम, आर्किटेक्ट उमा शंकर, आर्किटेक्ट लेफ़्टिनेंट यावर नकवी, आर्किटेक्ट सुनील कुमार गौतम, आर्किटेक्ट सतेंद्र चौधरी, आर्किटेक्ट दीपा कन्नौजिया व समस्त संस्था स्टाफ़ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed