फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Politics heated up on arrival of former CM Akhilesh, administration busy in preparations

Deoria Mass Murder: देवरिया में पूर्व सीएम अखिलेश के आगमन पर सियासत गरमाई, प्रशासन तैयारी में जुटा

Sat, 14 Oct 2023 11:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 14 Oct 2023 11:40 AM IST
सार

देवरिया जिले में रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में 2 अक्तूबर को सुबह छह बजे जमीन के विवाद में एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई थी। इससे गुस्साएं पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर में घुसकर पति, पत्नी और उसकी तीन संतानों को गोली मारकर और धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी थी, जबकि एक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था।

विज्ञापन
Politics heated up on arrival of former CM Akhilesh, administration busy in preparations
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

देवरिया जिले में फतेहपुर के लेड़हा टोले में हुए सामूहिक हत्याकांड को लेकर प्रदेश से लगते जिले तक की राजनीति का तापमान बढ़ गया है। सत्ताधारी दल और विपक्षी दल एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। इसी बीच सोमवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन हो रहा है। वह दोनों पीड़ित परिवार से मिलेंगे। इसको लेकर जिले की राजनीति में सरगर्मी बढ़ गई है, जबकि दूसरी तरफ पुलिस और प्रशासन के अफसर चौकन्ने हो गए हैं। एसपी ने सोशल मीडिया सेल को सक्रिय कर दिया है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: मकान बचाने के लिए डीएम कोर्ट में अपील करेंगे प्रेम के अधिवक्ता, पत्नी बोली- पाई-पाई जोड़कर बनाया
विज्ञापन

 

16 अक्तूबर को पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव का ब्रह्मभोज है। इसी दिन पूर्व सीएम को आना भी है। इसके कारण सत्ताधारी दल और विपक्ष के नेता एक-दूसरे पर कटाक्ष कर रहे हैं, और जुबानी हमला भी बोल रहे हैं। फतेहपुर गांव में राजनीतिक दलों के नेताओं का आना-जाना तेज हो गया है।

इसे भी पढ़ें: पीड़ित को धमकाने के एसओ के वायरल आडियो की जांच शुरू, 'रगड़ कर जिंदगी खराब कर दूंगा' दी थी धमकी

विज्ञापन

समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, लोकदल सहित विभिन्न दल के नेता पहुंच चुके हैं। शुक्रवार को सत्यप्रकाश दुबे सहित परिवार के पांच सदस्यों के द्वादशा कार्यक्रम में बांसगांव के सांसद कमलेश पासवान, सदर विधायक शलभ मणि, बिहार के पूर्व एमएलसी टुन्ना जी पांडेय, कुशीनगर विधायक पीएन पाठक, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ तिवारी पहुंचे थे। जबकि दूसरी तरफ सपा प्रतिनिधिमंडल में कई पूर्व मंत्री आ चुके हैं। अब राजनीतिक दलों नेताओं में फतेहपुर पहुंचने की होड़ लग गई है।

इसे भी पढ़ें: देवरिया हत्याकांड: प्रेम की पत्नी ने दर्ज केस पर खड़ा किया सवाल, बोली- पति के असली कातिलों पर एफआईआर

विज्ञापन

ये है पूरा मामला

बता दें कि देवरिया जिले में रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में 2 अक्तूबर को सुबह छह बजे जमीन के विवाद में एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई थी। इससे गुस्साएं पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर में घुसकर पति, पत्नी और उसकी तीन संतानों को गोली मारकर और धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी थी, जबकि एक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed