फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   police unveil two theft cases

चोरी की दो घटनाओं का पुलिस ने किया पर्दाफाश

Thu, 21 Oct 2021 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
police unveil two theft cases
चोरी की दो घटनाओं का पुलिस ने किया पर्दाफाश
विज्ञापन

खुखुंदू। इलाके के नूनखार संस्कृत विद्यालय और बतरौली सीएचसी पर कुछ दिनों पूर्व हुई चोरी का पुलिस ने मंगलवार को पर्दाफाश किया। पुलिस खुखुंदू-सुरहां बगीचे के पास से पांच आरोपियों को चोरी गए उपकरणों के साथ गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। पांचों आरोपी स्थानीय गांव के पइलहां मोहल्ले के निवासी बताए जा रहे हैं। पांचों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
एसओ नवीन चौधरी ने बताया कि 27 सितंबर की रात बतरौली सीएचसी और दस अक्तूबर की रात नूनखार स्कूल में हुई चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश हो गया है। मुखबिर की सूचना पर मैं और उपनिरीक्षक अंजनी कुमार यादव मयफोर्स खुखुंदू-सुरहां बगीचे के पास पहुंचे। पुलिस की गाड़ी देख आरोपी भागने लगे। उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया गया। आरोपी वहां चोरी के उपकरणों और रुपये का बंटवारा कर रहे थे। आरोपियों के पास से दो सोलर प्लेट, दो पैनल, एक मोटर पंप, एक टीबी, छह सीसीटीवी कैमरा, छह एमसीबी, एक एलईडी बल्ब, 20-20 कापी, पेन और एक डिब्बे से 6400 रुपये बरामद किए गए हैं। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम बृजेश कुमार गुप्ता उर्फ परदेशी, विशाल गुप्ता, रोहित गुप्ता, बिट्टू गुप्ता और रवि कुमार मौर्या निवासी खुखुंदू के पइलहां मोहल्ला बताया। आरोपियों ने पूछताछ में दोनों चोरी की घटनाओं को कबूला है। उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

तीन के सिर से पिता तो एक के सिर से मां का उठ चुका है साया
खुखुंदू। चोरी के दो मामलों में जेल भेजे गए पांच आरोपियों में तीन के सिर से पिता तो एक के सिर से मां का साया उठ चुका है। जबकि पांचवें आरोपी के माता-पिता दमन में रहते हैं। खुखुंदू के पईलहां मोहल्ला निवासी आरोपी बृजेश गुप्ता और रोहित गुप्ता के पिता की हाल ही में कुछ दिनों आगे पीछे मौत हुई। जबकि रवि के पिता और विशाल की मां की एक दशक पहले मौत हो चुकी है। बिट्टू के माता-पिता तो है। मगर वह बेटे से दूर दमन में रहकर अपनी जीविका चलाते हैं। पुलिस के खुलासा में आरोपियों के नाम सामने आया तो सभी के परिजन दंग रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed