{"_id":"610838278ebc3e84484f2745","slug":"police-unveil-murder-case-deoria-news-gkp404191716","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मामूली बात पर दो छोटे भाइयों ने ले ली थी बड़े भाई की जान, जानिए कैसे हुआ घटना का पर्दाफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मामूली बात पर दो छोटे भाइयों ने ले ली थी बड़े भाई की जान, जानिए कैसे हुआ घटना का पर्दाफाश
Tue, 03 Aug 2021 03:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 03:54 PM IST
सार
नल खराब होने पर डांटने से नाराज भाइयों ने उतारा मौत के घाट। लोहे के रॉड से पीटकर की गई थी हत्या।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
देवरिया जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र सरैया निवासी संविदा बिजली कर्मी अरविंद यादव की हत्या उसके दो छोटे भाइयों ने की थी। सोमवार को एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने प्रेसवार्ता में घटना का पर्दाफाश किया। आरोपी भाई दास्तान बयां करते रोने लगा।
बताया कि अरविंद से शहर के मकान में नल बनाने के विवाद में झगड़ा हुआ और पांच बार लोहे की रॉड से वार कर उसकी हत्या कर दी। उसके शव को बोरे में कस कर बाइक से ले जाकर फेंक भी आए। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक, मोबाइल फोन, लोहे की रॉड को बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों सगे भाइयों को जेल भेज दिया।
घटना के खुलासे में जुटी पुलिस ने अरविंद की जुड़वा बहन और पड़ोस के युवक को हिरासत में लेने के बाद पूछताछ की। पड़ोस के युवक के घर से लोहे की रॉड लाई गई थी। हत्या के बाद बहन पड़ोस के घर में चली गई थी। हत्या के बाद डरी सहमी बहन डर के मारे कुछ नहीं बोल सकी। पुलिस ने घटना में दोनों की भूमिका न मानते हुए क्लीन चिट दे दी।