फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police stopped Congress workers

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका

Wed, 23 Dec 2020 11:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
Police stopped Congress workers
सदर सांसद के आवास पर जारहे कांग्रेसियो को टाउनहाल गेट पर पुलिस ने रोका। - फोटो : DEORIA
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका
विज्ञापन

देवरिया। कृषि कानून को लेकर बुधवार को भाजपा सांसद आवास पर थाली, ताली बजाकर विरोध करने निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई। टाउन हॉल गेट पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रशासन व भाजपा सरकार के विरोध में नारेबाजी की।
प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर सुबह जुटे। इसकी सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स सुभाष चौक पर तैनात हो गई। करीब एक बजे कार्यकर्ता सदर सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी के जिला पंचायत परिसर स्थित आवास के लिए निकले। वे टाउन हॉल गेट पर पहुंचे थे कि पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान नोकझोंक भी हुई। मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर सौरभ सिंह, सीओ सिटी निष्ठा उपाध्याय भी पहुंच गईं। अधिकारियों से वार्ता के बाद कार्यकर्ताओं ने सदर एसडीएम को दस सूत्री ज्ञापन सौंपा। उधर, जिला पंचायत परिसर के उत्तरी गेट को बंद कर दिया गया था। परिसर में पुलिस कर्मी मुस्तैद रहे।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, शहर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, जयदीप त्रिपाठी, मुकुंद भाष्कर मणि, नागेंद्र शुक्ला, सुबाष राय, सत्यप्रकाश मणि, जुलेखा खातून, भरत मणि त्रिपाठी, विजयशेखर मल्ल रोशन, तारकेश्वर तिवारी, जवाहर चौहान, रमेश चंद्र वर्मा, धर्मेंद्र पांडेय, निलेश त्रिपाठीअजय कुमार सिंह, प्रमोद मल्ल, मधु शर्मा, प्रेम प्रजापति, गोरखनाथ सिंह, रामअवतार खरवार, स्वामीनाथ, चंदन वर्मा, सुनील यादव, रामप्रवेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed