फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police stationed in the bank and village for the second day as well

Deoria News: दूसरे दिन भी बैंक और गांव में तैनात रही पुलिस

Wed, 07 Dec 2022 11:13 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
Police stationed in the bank and village for the second day as well
बरहज के महेन में मृत स्वीपर के परिजनों से बातचीत करते बैंक के अधिकारी और पुलिस। - फोटो : DEORIA
दूसरे दिन भी बैंक और गांव में तैनात रही पुलिस
विज्ञापन

बरहज। मदनपुर थाना क्षेत्र के महेन गांव स्थित एक बैंक की शाखा में तैनात संविदा स्वीपर राजाराम की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसके बाद लोगों की नाराजगी को देखकर एहतियात के तौर पर दूसरे दिन भी बैंक और गांव पुलिस मुस्तैद रही। हालांकि, गोरखपुर स्थित मुख्य शाखा से बैंक के सुरक्षा अधिकारी मेजर राकेश तोमर ने घटना की जानकारी ली।
महेन परसौनी गांव निवासी स्वीपर राजाराम बैंक के पीछे संदिग्ध परिस्थिति में बेसुध मिले थे। उनकी मौत हो गई। उनकी पत्नी शीला ने पुलिस को तहरीर देकर शाखा प्रबंधक और फील्ड अफसर पर चोरी के इल्जाम में राजाराम को पीटने और जहर देकर बैंक के पीछे खेत में फेंक देने का आरोप लगाया है। बैंक के सुरक्षा अधिकारी राकेश कुमार तोमर बैंक में सीसीटीवी कैमरा लगा होने का हवाला दिया।
विज्ञापन

वहीं, मोहल्ले की महिलाएं मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रही थीं। सुरक्षा के लिए महिला थाना और पुलिस लाइंस से पुलिसकर्मी बुलाए गए थे। परिजन शव को पोस्टमार्टम हाउस से लाए जाने का इंतजार कर रहे थे। इंस्पेक्टर मदनपुर मुकेश मिश्र ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed