{"_id":"6acfdbc5c4599362d002b825","slug":"police-serve-breach-of-peace-notice-to-idol-event-organizers-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-194342-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मूर्ति आयोजकों को पुलिस ने थमाया शांति भंग का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मूर्ति आयोजकों को पुलिस ने थमाया शांति भंग का नोटिस
Thu, 15 Oct 2026 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। नवरात्र में दुर्गा मूर्ति स्थापित करने की तैयारी में जुटे आयोजकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुलिस ने शांति भंग की आशंका जताते हुए मूर्ति स्थापना करने वाली कमेटियों के सदस्यों को नोटिस जारी किया है। नोटिस मिलने के बाद बुधवार को कई आयोजक जमानत कराने के लिए तहसील के चक्कर काटते नजर आए। आयोजकों ने पुलिस की इस कार्रवाई पर नाराजगी जताई है।
रुद्रपुर, एकौना और मदनपुर थाना क्षेत्रों में करीब 200 से अधिक स्थानों पर दुर्गा मूर्तियां स्थापित की जाती हैं। नवरात्र में मूर्ति स्थापना से लेकर विसर्जन तक निकलने वाले जुलूसों को लेकर पुलिस प्रशासन भी तैयारियों में जुटा है। इसी क्रम में पुलिस की ओर से मूर्ति पूजा आयोजक कमेटियों के सदस्यों को शांति भंग की आशंका में पाबंद करने की कार्रवाई की जा रही है। उन्हें दो लाख रुपये के निजी बंधपत्र पर जमानत कराने के लिए नोटिस भेजे जा रहे हैं।
पचलड़ी में आयोजक कमेटी के सदस्य बलराम पासवान, विनोद मौर्य, राजू यादव, सदानंद गुप्ता, राजेश पाल, धर्मपाल, विवेक सिंह, अजय यादव, शिवम पाल, मुकेश और गणेश सिंह ने कार्रवाई पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि दुर्गा पूजा की तैयारियों में जुटे कमेटी के सदस्यों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। नोटिस मिलने के बाद जमानत कराने के लिए तहसील जाना पड़ रहा है। इससे समय के साथ अतिरिक्त धन भी खर्च हो रहा है।
विज्ञापन
सीओ राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है। शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से विभिन्न थाना क्षेत्रों में निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है।