फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police searching for Gang-77 leader in mason robbery case

Deoria News: राजमिस्त्री से लूट मामले में गैंग-77 के सरगना को तलाश रही पुलिस

Mon, 15 Dec 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 15 Dec 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Police searching for Gang-77 leader in mason robbery case
एकौना। क्षेत्र के तिघरा मराछी बांध पर बाइक सवार राज मिस्त्री से हुई लूट की घटना में पुलिस को गैंग-77 के सरगना की तलाश है। सोशल मीडिया पर सक्रिय गैंग दोआबा में कई अन्य वारदात भी कर चुका है। पुलिस इस गैंग के बारे में जानकारी जुटा रही है। गोरखपुर जिले के झगहा थाना क्षेत्र के रानापार गांव निवासी राहुल विश्वकर्मा बड़हलगंज में राज मिस्त्री का काम करते हैं। वह चार दिसंबर की देर शाम बाइक से घर लौट रहे थे। राप्ती नदी का पुल पार करने के बाद रात करीब 10 बजे तिघरा मराछी बांध होते हुए अपने घर जा रहे थे। रास्ते में तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने मिस्त्री की पिटाई बाइक और मोबाइल लूट लिया और गोरखपुर जिले की तरफ भाग निकले। इलाके में इस बात की चर्चा है कि दोआबा के तिघरा, करहकोल, हड़हा, हौली बलिया आदि गांवों में सोशल मीडिया पर गैंग- 77 गैंग नाम से एक ग्रुप है। इस ग्रुप में शामिल सदस्य अक्सर माारपीट व छोटी-छोटी वारदात करते रहते हैं। इसकी जानकारी के बाद पुलिस भी इस गैंग की गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। संंवाद ं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed