{"_id":"6898df952b890e7b4d091d07","slug":"police-search-for-girl-missing-for-eight-months-arrest-accused-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-160562-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: आठ माह से लापता किशोरी को पुलिस ने खोजा, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: आठ माह से लापता किशोरी को पुलिस ने खोजा, आरोपी गिरफ्तार
Sun, 10 Aug 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 10 Aug 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरीबाजार। आठ माह पहले बहला-फुसलाकर भगाई गई 15 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने शनिवार की देर शाम गौरी बाजार पश्चिमी रेलवे क्रॉसिंग के पास से खोज लिया।
आरोपी युवक को पुलिस ने रविवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गय। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र के एक गांव की किशोरी की मुलाकात उरई जनपद के जालौन निवासी एक युवक से मोबाइल फोन पर मिस कॉल से हुई थी।
इसके बाद दोनों के बीच लगातार बातचीत होने लगी। इसी दौरान किशोरी अचानक घर से लापता हो गई। परिजनों ने नाते-रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
निराश मां ने 23 अक्तूबर 2024 को थाने में युवक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच टीम गठित की और मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाया।
लोकेशन ट्रैस करते हुए शनिवार को सूचना मिली कि आरोपी युवक, किशोरी को लेकर गौरीबाजार रेलवे स्टेशन के पश्चिमी रेलवे केबिन के पास किसी अन्य स्थान पर जाने की तैयारी में है।
प्रभारी निरीक्षक नंदा प्रसाद के निर्देशन में उपनिरीक्षक परवेज आलम व पुलिसकर्मियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को किशोरी सहित हिरासत में ले लिया। पुलिस ने किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है।