फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   police raids againts raw liquor

कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस का छापा, 28 लोग गिरफ्तार

Mon, 30 Nov 2020 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
police raids againts raw liquor
कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस का छापा, 28 लोग गिरफ्तार
विज्ञापन

देवरिया। जनपद में अवैध शराब बिक्री व निर्माण के खिलाफ पुलिस अधीक्षक डॉ. श्रीपति मिश्र के निर्देश पर छापा मारकर पुलिस ने 12 सौ लीटर कच्ची शराब जब्त कर 28 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, 13 सौ क्विंटल लहन और नौ कच्ची शराब की भट्ठियों को नष्ट किया गया।
कोतवाली पुलिस ने प्रभुनाथ पुत्र काली चरन राम निवासी-काशीराम आवास, संतोष कुमार पुत्र सुरेंद्र प्रसाद निवासी सोनूघाट, बघौचघाट थाने की पुलिस ने अनिल गोंड पुत्र महेश निवासी महुअवा बुर्जु्ग, शंभू सिंह पुत्र राधे सिंह निवासी घुडीकुंड कला, बरहज थाना ने रामप्रताप गुप्ता पुत्र सिंहासन निवासी गौरा वार्ड 16, भटनी थाना ने उमेेश उराव पुत्र घुरन निवासी रांची थाना सिसई गुमला झारखंड, सलेमपुर कोतवाली ने जैकी प्रसाद पुत्र रमाशंकर निवासी चेरो, सिराजुद्दीन पुत्र मासीन निवासी सबया थाना कसया कुशीनगर, सोहन प्रसाद पुत्र स्व. रामधारी निवासी नादघाट, हिरामन पुत्र सत्यनरायन निवासी मझौलीराज, बनकटा थाना ने संतोष कुमार पुत्र मोहन राजभर निवासी सैलौर थाना गुठनी सिवान बिहार, पतिया देवी पत्नी चंदन प्रसाद निवासी करायल शुक्ल थाना मदनपुर, कमलेश राजभर पुत्र कन्हैया निवासी कुकरिया थाना रुद्रपुर, मईल थाना ने सुमित्रा देवी पत्नी दिनेश साहनी निवासी तेलिया कला, गौरीबाजार थाना ने अनिल उरांव पुत्र हरी उरांव निवासी पहाड़केशो थाना भरनो गुमला झारखंड को शराब के साथ पकड़ा।
विज्ञापन

इसी प्रकार लार थाने की पुलिस ने रूपेश उरांव पुत्र विपता उरांव निवासी भुरसो थाना सिसई गुमला झारखंड, संजय यादव पुत्र इंद्रासन निवासी बभनौली, भाटपाररानी थाना ने उपेंद्र उराव पुत्र विष्णु निवासी छोटकागांव, तरकुलवा थाना ने धर्मेंद्र राजभर पुत्र स्व. कंशा निवासी हरपुर निजाम, कृष्णे पुत्र स्व. परशुराम निवासी कंचनपुर, रुद्रपुर कोतवाली ने विंदेश्वर उरांव पुत्र विश्राम निवासी देवकी थाना घाघरा गुमला झारखंड, रामधारी निषाद पुत्र स्व. फौजदार निवासी कोईलगडहा, रामप्रसाद पुत्र बैजनाथ निवासी सेमरौना, खुखुंदू थाना ने कुंदन डोम पुत्र स्व. खजांची निवासी दुबौली, मनीष विश्वकर्मा पुत्र भरत निवासी रामपुर बुजुर्ग थाना सलेमपुर, खामपार थाने की पुलिस ने कोमल प्रसाद पुत्र रामप्रवेश निवासी सरया, सफीक पुत्र समसुद्दीन निवासी नरायनपुर दुबे, अरुण प्रताप शाही पुत्र प्रहलाद निवासी खामपार को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed