{"_id":"69de7b2fdcca048a93064c9c","slug":"police-raided-a-house-in-salempur-late-at-night-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-179456-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सलेमपुर में देर रात पुलिस ने एक मकान पर मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सलेमपुर में देर रात पुलिस ने एक मकान पर मारा छापा
Tue, 14 Apr 2026 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 14 Apr 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। नगर के वार्ड नंबर दो पिपरा नाजिर में मंगलवार देर रात बरहज, मईल और सलेमपुर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने एक मकान पर छापा मारा। हालांकि पुलिस जिसकी तलाश में आई थी, वह पहले ही घर छोड़कर निकल गया था। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे नगर में हड़कंप मच गया। चर्चा है कि युवक का किसी आपराधिक गैंग से ताल्लुक है। हालांकि पुलिस अफसर अभी कुछ भी स्पष्ट करने से बच रहे हैं।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि, बरहज पुलिस ने मंगलवार को एक युवक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपने एक दोस्त का नाम बताया, जो सलेमपुर के पिपरा नाजिर वार्ड में मकान बनवाकर रहता है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम देर रात सलेमपुर कोतवाली पहुंची और स्थानीय पुलिस को साथ लेकर बताए गए पते पर दबिश दी। हालांकि, मौके पर आरोपी युवक नहीं मिला। घर पर उसके माता-पिता मौजूद थे, लेकिन पूछताछ में उन्होंने कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया। काफी देर तक तलाश के बाद पुलिस टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा। बताया जा रहा है कि बरहज पुलिस ने जिसे गिरफ्तार किया है, उस युवक की असलहे के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।
इस संबंध में कोतवाल दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि दूसरे थाने की पुलिस एक युवक की तलाश में यहां आई थी, लेकिन वह घर से फरार मिला। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।