फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police posts will be built on highways and rural areas to curb crime

Deoria News: अपराध पर लगाम लगाने के लिए हाईवे और ग्रामीण इलाकों में बनेंगी पुलिस चौकियां

Wed, 27 Aug 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 27 Aug 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Police posts will be built on highways and rural areas to curb crime
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर/देवरिया। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने तथा नागरिकों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने बड़ी पहल की है। हाईवे और भीड़भाड़ वाले ग्रामीण इलाकों में नई पुलिस चौकियां स्थापित करने की कवायद तेजी से चल रही है। क्षेत्राधिकारी दीपक शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम चौकी निर्माण के लिए उपयुक्त जमीन तलाश रही है।
सलेमपुर क्षेत्र के पिवकोल, पुरैना, सोहनाग, खुखुंदू के मुजुरी खुर्द, नूनखार तथा लार क्षेत्र के सहजौर और पिंडी सहित कई जगहों को चौकी निर्माण के लिए चिह्नित किया गया है। टीम गांव-गांव जाकर प्रधान और सचिवों से मुलाकात कर राजस्व अभिलेख और जमीन की स्थिति का परीक्षण कर रही है। पुरैना गांव में खाद गोदाम के बगल स्थित एक भूखंड को चौकी निर्माण के लिए चयनित कर लिया गया है। यहां के ग्राम प्रधान ने प्रस्ताव बनाकर विभाग को भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि इसी तरह अन्य चिह्नित स्थानों पर भी स्थानीय प्रतिनिधियों के सहयोग से जमीन चिह्नित की जा रही है। जल्द ही संबंधित विभाग को अंतिम रिपोर्ट भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का मानना है कि पुलिस चौकियों के निर्माण से न सिर्फ ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की तैनाती और गश्त आसान होगी, बल्कि अपराध पर भी प्रभावी रोक लगेगी। पूर्व प्रधानाचार्य जटाशंकर दूबे ने कहा कि पुलिस चौकी बनने से एक तरफ चौराहे का विकास होगा तो दूसरी तरफ अपराध पर लगाम लगेगा। पीड़ित के सूचना पर अविलंब पुलिस मौके पर पहुंच सकेगी। इससे लोगों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान सरिता देवी ने कहा कि पुलिस चौकी के लिए काफी दिनों से जमीन की तलाश कि जा रही थी। ग्राम सभा की खुली बैठक कर पुलिस चौकी के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव तैयार कर विभाग को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed