फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police picked up two people from near Barhaj railway station, causing commotion

Deoria News: बरहज रेलवे स्टेशन के पास से पुलिस ने दो को उठाया, खलबली

Mon, 16 Feb 2026 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 16 Feb 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Police picked up two people from near Barhaj railway station, causing commotion
बरहज। स्थानीय रेलवे स्टेशन के निकट से रविवार को पुलिस ने प्लास्टिक डालकर रह रहे दो लोगों को हिरासत में लेकर थाने लाई है। रिहायशी टेंट की तलाशी भी ली। लोग दोनों को किसी घटना के खुलासे से जोड़कर देख रहे हैं। उठाए गए दोनों लोग बिहार के बताए जा रहे हैं। इससे पूर्व शनिवार को फोरेंसिक टीम भी जांच करने पहुंची थी।
विज्ञापन


बिहार प्रांत के बक्सर जिला स्थित सरैया गांव निवासी एक परिवार दो दिन पूर्व से रेलवे स्टेशन के निकट प्लास्टिक का टेंट बनाकर रह रहा है। बताया जा रहा है कि एक माह पूर्व भी परिवार यहां रह रहा था। जो गोविंद शाह मेले में चला गया था। सुबह करीब 10 बजे पुलिस ने छापेमारी कर दो व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया। जिनका नाम तपेसर और संपत बताया जा रहा है। इनके खिलाफ बिहार के अलावा अन्य जगहों के कुछ थानों में केस भी दर्ज होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस द्वारा दोनों व्यक्तियों को लाए जाने पर उनकी पत्नियां और बच्चे भी थाने पर पहुंच गए थे। सीओ राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि चोरी की घटना हुई है। पूछताछ के लिए लाया गया होगा। रही बात फारेंसिक टीम की, इसकी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed