फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police picked up 12 people in Chandrabhan murder case, interrogation started

Deoria News: चंद्रभान हत्याकांड में पुलिस ने 12 को उठाया, पूछताछ शुरू

Mon, 17 Mar 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 17 Mar 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Police picked up 12 people in Chandrabhan murder case, interrogation started
बरहज। नगर के रामजानकी मार्ग स्थित कान्हा गोशाला के निकट बृहस्पतिवार की शाम सिसईंगुलाब राय गांव निवासी प्रधान प्रतिनिधि और पीआरडी के जवान चंद्रभान यादव को कुछ लोगों ने ईंट से हमला कर घायल कर दिया था। जिनकी बाबा राघवदास मेडिकल कालेज गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सिसईंगुलाब राय गांव निवासी प्रधान प्रतिनिधि और पीआरडी के जवान चंद्रभान यादव का बच्चों के विवाद को लेकर हत्या कर दी गई। पिता रामअवध यादव की तहरीर पर पुलिस ने गांव के सोनू यादव, आलोक यादव, सुरेश यादव, भोला यादव, महेश यादव, मोहन यादव, हिमांशु के अलावा सात-आठ अज्ञात के विरुद्ध गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। हालांकि करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर उनके निशानदेही पर पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस ने मदनपुर, भलुअनी, खुखुंदू, सलेमपुर आदि जगहों पर छापेमारी किया है। पीआरडी के जवान की हत्या से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। दरवाजे पर शुभेच्छुओं के साथ-साथ राजनीतिक संगठनों के लोगों का ढांढस बधाने का तांता लगा हुआ है। एहतियात को लेकर दरवाजे पर पुलिस लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed