{"_id":"687a99a5a56aeb4e830f85aa","slug":"police-is-interrogating-five-people-of-the-village-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-158611-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: गांव के पांच लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: गांव के पांच लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ
Sat, 19 Jul 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 19 Jul 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। धौला पंडित गांव में पुरोहित राम आशीष पांडेय की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है, मगर हत्या के चार दिन बाद भी पुलिस ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है।
हत्याकांड के खुलासे के लिए एसपी विक्रांत वीर के निर्देश पर पुलिस टीमों ने छह स्थानों पर दबिश दी। गांव के पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस सूत्रों की मानें तो बृहस्पतिवार की रात पुलिस ने कुछ साक्ष्यों के आधार पर रुद्रपुर, सलेमपुर, देवरिया, भलुअनी सहित छह जगहों पर दबिश दी, मगर कामयाबी हाथ नहीं लग सकी।
विज्ञापन
वहीं राम आशीष पांडेय के घर के पास रहने वाले गांव के पांच लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। वारदात की गंभीरता को देखते हुए एसओजी, सर्विलांस और स्थानीय पुलिस की टीमों को लगाया गया है। पुलिस उन मोबाइल नंबरों की जांच कर रही है, जो वारदात स्थल के आसपास हत्या के समय मौजूद रहे।
गौरतलब है कि राम आशीष पांडेय गांव के पुरोहित थे। घर पर अकेले रहते थे। उनकी दूसरी पत्नी और बच्चे कोलकाता में रहते हैं। मंगलवार की सुबह उनका शव कमरे में खून से लथपथ पाया गया था।
शव पर चाकू से वार के कई निशान मिले थे। इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि कई बिंदुओं पर जांच जारी है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।ि