फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police engaged in search of masked man... one more picked up

Deoria News: नकाबपोश की तलाश में जुटी पुलिस... एक और को उठाया

Sun, 25 May 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 25 May 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Police engaged in search of masked man... one more picked up
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। कुशीनगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र के रामपुर झुरियां से बृहस्पतिवार की रात खुखुंदू के खजुरी करौता के मठकेशोराम में आई बरात में कुशीनगर के तेज बहादुर उर्फ राजन यादव की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस नकाबपोश की तलाश में जुटी है।
पुलिस ने एक और संदिग्ध को हिरासत में लिया है। वारदात की रात में भी पुलिस ने पूछताछ के लिए दो संदिग्धों को हिरासत लिया था। पुलिस की तहकीकात जमीन की रंजिश सहित अन्य बिंदुओं पर टिकी है।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो पुलिस ने नकाबपोश की गिरफ्तारी के लिए कुछ चिह्नित ठिकानों पर दबिश दी है।
कुशीनगर जिला के अहिरौली थाना क्षेत्र के रामपुर झुरियां निवासी दीपक गिरी के बेटे मनीष गिरी की बरात बृहस्पतिवार की रात को खुखुंदू थाना क्षेत्र के खजुरी करौता के मठकेशोराम निवासी अनिल गिरी के यहां आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरात में दूल्हे के पिता दीपक गिरी के बहेद करीबी गांव निवासी तेज बहादुर उर्फ राजन यादव भी पहुंचे थे। द्वारपूजा के बाद जयमाल की तैयारी चल रही थी। इसी बीच दूल्हे के पिता, राजन और उनके साथ आए अनूप यादव भी भोजन करने लगे। अनूप भोजन कर हाथ धोने गया। जबकि राजन और दीपक गिरी दोनों भोजन कर ही रहे थे कि पीछे से एक नकाबपोश ने आकर राजन की कनपटी पर पिस्टल सटा ताबड़तोड़ दो गोलियां दाग दीं।

वारदात को अंजाम देकर नकाबपोश जिस रास्ते से आया था, उसी रास्ते से भाग निकला। लोगों ने नकाबपोश का कुछ दूर तक पीछा किया, मगर उसने फायर झोंक अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकला। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि आरोपी ने ऊपर से नीचे तक काले रंग का पोशाक पहन रखा था।
ग्रामीणों ने बताया कि वारदात स्थल के पूरब करीब छह से सात सौ मीटर दूरी पर सड़क पर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed