{"_id":"6626dea5255e6ff553038d94","slug":"police-detained-a-young-man-who-was-preparing-for-second-marriage-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-123979-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दूसरी शादी की तैयारी कर रहे युवक को पुलिस ने लिया हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दूसरी शादी की तैयारी कर रहे युवक को पुलिस ने लिया हिरासत में
Tue, 23 Apr 2024 03:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 23 Apr 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
चनुकी।
दूसरी शादी की फिराक में लगे लार थाना क्षेत्र के एक युवक को शादी से ठीक पहले पहली पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
बिहार के एक गांव की लड़की लार थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने रिश्तेदार के यहां आई थी। इस दौरान उसकी गांव के एक युवक से पहचान हुई और दोनों में बातचीत होने लगी। कुछ दिन बाद दोनों मुंबई चले गए और वहां कोर्ट मैरिज कर साथ रहने लगे। इस बीच युवक गांव आ गया और दूसरी शादी की फिराक में लग गया। 23 अप्रैल को शादी भी तय हो गई। इस बीच युवती को इस बात की भनक लग गई तो वह भी मुंबई से गांव आ गई और इसकी जानकारी पुलिस को दी।
लड़की की तहरीर पर पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। युवक के हिरासत में लिए जाने के बाद युवती अपनी मां के साथ थाने पहुंच गई। इंस्पेक्टर कपिल देव चौधरी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। युवक को लाया गया था लड़की भी पहुंची थी। दोनों पक्ष आपस में बातचीत किए। लड़का पहली पत्नी को रखने को तैयार हो गया है।
विज्ञापन
सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करना गलत है। युवक पहली पत्नी को नहीं रखता है तो कार्रवाई की जाएगी।