फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police conducted foot march on Independence Day eve

Deoria News: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस ने किया पैदल मार्च

Thu, 14 Aug 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 14 Aug 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Police conducted foot march on Independence Day eve
शहर में पुलिस के साथ मार्च करतीं एसडीएम सदर श्रुति शर्मा
देवरिया। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर एसपी विक्रांत वीर के निर्देशन में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा व क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी की अगुवाई में कोतवाली पुलिस ने डाग स्क्वाड के साथ शहर में शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पैदल मार्च किया गया।
विज्ञापन

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी के नेतृत्व में सुरक्षा कर्मियों ने शहर के मुख्य मार्ग व चौराहा सुभाष चौक, मालवीय रोड, भुज चौराहा, तहसील चौक, अबूबकनगर, रेल रोड, रेलवे स्टेशन, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, प्रमुख ढाबों, होटलों, सरायों आदि स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं व वाहनों की चेकिंग करते हुए आमजन से संवाद स्थापित किया और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की गई। पैदल मार्च का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में अमन-चैन बनाए रखना, असामाजिक तत्वों पर नजर रखना एवं जनता में विश्वास बहाल करना रहा। साथ ही यह संदेश दिया गया कि पुलिस प्रशासन हर स्थिति में सजग एवं तत्पर है। पैदल मार्च में क्षेत्राधिकारी विन्नी सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दुर्गेश कुमार सिंह, आरपीएफ पुलिस टीम, जीआरपी सदर पुलिस टीम, डाग स्क्वाड टीम सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed