फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   police caught 53 cattle going for slaughter by two trucks

दो ट्रक से वध के लिए जा रहे 53 मवेशियों को पुलिस ने पकड़ा

Mon, 16 Nov 2020 06:02 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 06:02 PM IST
विज्ञापन
police caught 53 cattle going for slaughter by two trucks
दो ट्रक से वध के लिए जा रहे 53 मवेशियों को पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन

लार रोड (देवरिया)। ट्रकों में भर कर वध के लिए ले जा रहे 53 मवेशियों और तस्करी में शामिल दस लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया। तस्करी में एक सिपाही भी शामिल है। पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने बताया कि वह मेहरौना बॉर्डर पार कर बंगाल जाने वाले थे। सभी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पकड़े गए पशुओं की गिनती सीओ की मौजूदगी में की गई।
सोमवार सुबह मईल एसओ शैलेंद्र कुमार अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर ने सूचना दी की बलिया से तस्कर दो ट्रकों में मवेशियों को लेकर भागलपुर चेकपोस्ट से होकर मेहरौना बॉर्डर के रास्ते बिहार जाने की फिराक में हैं। हरकत में आई मईल पुलिस तस्करों की तलाश में जुट गए। इसी बीच एक सफेद स्कॉर्पियो आई, जिसमें तीन लोग रास्ते की रेकी कर रहे थे। शक होने पर पुलिस ने उन्हें रोकना चाहा। इस पर वह भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा कर भागलपुर के बलिया गांव के रास्ते में ओवरटेक कर पकड़ लिया।
विज्ञापन

इसी बीच दोनों ट्रक आती दिखीं। भागलपुर पुलिस चौकी पर पुलिस को देख तस्कर ट्रकों को लेकर भागने लगे। तभी चौकी प्रभारी मनोज प्रजापति सिपाही, श्याम कुंवर, सनत राजभर, सिपाही इंद्र प्रकाश ने पीछा कर एक ट्रक कुंडौवली के समीप पकड़ लिया। दूसरे ट्रक को थानाध्यक्ष मईल शैलेंद्र कुमार, हमराही अखिल सिंह, सूरज यादव, रामाशीष विंद ने ट्रक को मेहरौना चेक पोस्ट पर घेराबंदी कर पकड़ लिया। इस दौरान भाग रहे तस्करों को दौड़ा कर पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस स्कार्पियों सहित दोनों ट्रकों को थाने लेकर पहुंची। उधर, मवेशियों के पकड़े जाने की सूचना पर सीओ दिनेश सिंह यादव भी थाने पहुंच गए। एक ट्रक से 29 और दूसरे ट्रक से 24 मवेशियों को बरामद किया। साथ ही हिरासत में लिए गए दस लोगों से पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की। जिसमें एक की पहचान सिपाही दीपनारायण पासवान निवासी खद्दूपुर थाना तरवा जिला, आजमगढ़ के रूप में हुई। जो करीब दस दिन पूर्व बलिया जिले के उभांव थाने में तैनात था। एक जमीनी मामले में महिला से पैसा लेकर पीटने के आरोप में लाइन हाजिर हुआ था। इन दिनों बलिया पुलिस लाइन में तैनात है।

इसके अलावा आशिक निवासी शबरहर थाना शाहगंज जौनपुर, इल्ताफ निवासी करीहा, थाना निजामाबाद जिला आजमगढ़ व दूसरे ट्रक से पकड़े गए शबाब हुसैन बड़ागांव शाहगंज जौनपुर, मोहम्मद सानू बड़ागांव शाहगंज जौनपुर, रमेश कुमार बनहवा सीरवीन थाना अखंडनगर सुल्तानपुर, मोहम्मद तालीब पटैला, थाना खुटहन जौनपुर, शकील पटैला, खुटहन, जौनपुर, रफीक निवासी तेतारपुर थाना शुक्ल बाजार अमेठी, मोहम्मद नसीम तेतारपुर थाना शुक्ल बाजार, अमेठी गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपितों ने बिहार के रास्ते बंगाल जाने की बात बताई। एसओ शैलेंद्र कुमार ने बताया कि पकड़े गए तस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed